
सोनी समाज के द्वारा मनाई गई जयंती
अनूपपुर। सोनी समाज के आराध्य श्री अजमीड जी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में आज शनिवार को जिला मुख्यालय शोभायात्रा और कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें रामजानकी मंदिर से कार्यक्रम स्थल तक शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में स्व जातीय स्वर्णकार समाज के सभी लोगों शामिल हुए।

छोटे बच्चों ने दी रंगा रंग प्रस्तुति
आयोजित हुई इस जयंती के पर्व पर सोनी समाज के आराध्य कहे जाने वाले अजमीड़ जी महाराज के जयंती के उपलक्ष्य पर कई तरह को कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें शोभायात्रा के साथ विशेष पूजा पाठ, कन्या भोजन, मंची कार्यक्रम और समाज के लोगों के लिए भोज की व्यवस्था भी कराई गई थी। समाज के गणमान्य लोगों और समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया।
आयोजन स्थल में रंगा रंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के सभी छोटे छोटे बच्चों में अपनी प्रतिभा दिखाई। पुरुस्कार जितने वालों में पावनी सोनी, अर्चिता सोनी, तरुनेद्र सोनी, काव्या सोनी, अन्या सोनी, कृतिका प्रकाश्य, निधि सोनी, शुभी सोनी, पुनीत सोनी, सिमरन सोनी को सम्मनित किया गया।

सोनी समाज का परिचय सम्मेलन
इस तरह के आयोजन से समाज के लोगों को हमेशा ही ऊर्जा प्रदान होती है और परिचय सम्मेलन के आधार पर एक दूसरे की जान पहचान का भी मौका मिलता है इस तरह के आयोजनों से समाज को एक धागे में पिरो के रखा जा सके और सभी को समाज के बनाए गए नियमों का पालन करने से अपनी और समाज की प्रतिष्ठा हमेशा बनी रहती है।
जानकारी जो जरूरी है
जानकारी के अनुसार स्वर्णकार समाज के आदिपुरुष महाराजा अजमीढ़जी का जन्म त्रेतायुग के अन्त में हुआ था। वे चंद्रवंश की 28वीं पीढ़ी में पैदा हुए थे। हस्तिनापुर को बसाने वाले महाराजा श्रीहस्ति महाराजा अजमीढ़जी के दादाजी थे और महाराजा विकुंठन उनके पिता थे।राजकुमारी महारानी सुदेवा के गर्भ से महाराजा अजमीढ़जी का जन्म हुआ था। महाराज अजमीढ़ जी की दो रानियां थी सुमित और नलिनी। इनके चार पुत्र हुए बृहदिषु, ऋषि, प्रियमेव और नील ।

महाराज अजमीढ़ जी के अनेक भाईयों में से पुरुमीढ़ और द्बिमीढ़ विशेष प्रसिद्ध हुए। द्बिमीढ़जी के वंश में मर्णान, कृतिमान, सत्य और धृति आदि प्रसिद्ध राजा हुए। पुरुमीढ़जी के कोई संतान नहीं हुई। महाराजा अजमीढ़जी ने अजयमेरु नगर की स्थापना भी की थी। स्वर्णकार समाज हर साल शरद पूर्णिमा को उनकी जयंती को महोत्सव के रूप में मनाता आ रहा है। पूरे देश में शोभायात्रा और कलश यात्रा निकाली जाती हैं। समाज के गणमान्य लोगों और समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान भी किया जाता है।
समाज का पहला कार्यक्रम
जिला मुख्यालय में भी शनिवार को अजमीड जयंती के आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों के द्वारा अलग-अलग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई और उन्हें पदाधिकारी के द्वारा नगद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। यह आयोजन विशेष रूप से सोनी समाज के लोगों के द्वारा आयोजित कराया गया था जानकारी के अनुसार जयंती पर सोनी समाज के द्वारा अभी तक का यह पहला आयोजन किया गया है हालांकि इसके पहले भी कोयलांचल और जैतहरी में अजमीड़ जयंती पर कार्यक्रम पहले भी होते आए हैं जहां पर सोनी समाज के लोग हिस्सा बनते आये है।

इन्होंने ने निभाई सहभागिता
कार्यक्रम का आयोजन समाज के अध्यक्ष शिवकुमार सोनी, उपाध्यक्ष राजबहोर सोनी अंबिकेश सोनी, महामंत्री ओंकार नाथ सोनी, सचिव रिंकू सोनी राजेश सोनी, सह सचिव संदीप सोनी मनोज सोनी, कोषाध्यक्ष विनय सोनी दीपक सोनी , स्पीकर किशोर कुमार सोनी सुरेश सोनी, साथ ही संरक्षण कमेटी में कन्हैयालाल देवेंद्र कुमार, महादेव, दिलीप सोनी, विमलेश सोनी, संतोष सोनी, हेमंत सोनी व जिला प्रभारी के रूप में राजकुमार सोनी के द्वारा प्रमुख भूमिका निभाई गई।








