जिला कांग्रेस के अगुवाई में महारैली एवं मार्च में शामिल होने अनूपपुर से लगभग 200 कांग्रेसजन दिल्ली रवाना

अनूपपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 1 नवम्बर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली विशाल रैली एवं मार्च में शामिल होने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर का लगभग 200 सदस्यीय दल दिल्ली के लिए रवाना हुआ।
जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर के अध्यक्ष श्याम कुमार ‘गुड्डू’ चौहान के नेतृत्व में दिल्ली रवाना हुए इस दल में पुष्पराजगढ़ विधायक श्री फुंदेलाल सिंह मार्को, पूर्व विधायक श्री मनोज कुमार अग्रवाल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री रमेश सिंह सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारी शामिल हैं। इसके साथ ही जिले के ब्लॉक, नगर एवं मंडलम अध्यक्षों तथा उनके पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी दिल्ली के लिए रवाना हुए।

उल्लेखनीय है कि 1 नवम्बर को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली इस विशाल रैली एवं मार्च में देशभर से कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर द्वारा भी इस आयोजन में जिले की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां की गई थीं। अनूपपुर जिले से लगभग 200 कांग्रेसजनों का दिल्ली रवाना होना जिले के कांग्रेस संगठन की भागीदारी को दर्शाता है।








