शिवपुरी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हुईं प्रतियोगिताएं, बच्चों ने बनाए पर्यटन स्थलों के चित्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पर्यटक स्वागत केंद्र पर हुई सांस्कृतिक संध्या, देशभक्ति और लोकगीतों की प्रस्तुति

– मेहंदी, चित्रकला, रंगोली में स्कूली छात्रों ने लिया भाग, विजेताओं को मिले पुरस्कार

शिवपुरी। रंजीत गुप्ता। शिवपुरी जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के तत्वाधान में विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में विभिन्न कलाओं से जुड़ी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें स्कूली छात्रों के अलावा स्थानीय कलाकारों ने भाग लेकर अपनी प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से मेहंदी, चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्कूली बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों ने शिवपुरी के विभिन्न पर्यटन स्थलों के चित्र बनाए।

पर्यटक स्वागत केंद्र पर शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें जूनियर एवं सीनियर वर्ग की नृत्य प्रतियोगिताओं के साथ-साथ देशभक्ति गीत, धार्मिक गीत और लोकगीत गायन में स्थानीय कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए।

जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के नोडल अधिकारी पुष्कल प्रताप सिंह ने बताया कि शिवपुरी में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इस तरह की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, जिससे स्थानीय पर्यटकों के अलावा देसी-विदेशी पर्यटक शिवपुरी के पर्यटन स्थलों के बारे में जानें और अधिक संख्या में आएं। पर्यटन प्रबंधन देव सोनी ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। खास कर चित्रकला प्रतियोगिता और मेहंदी प्रतियोगिता रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह पूर्वक बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिवपुरी के विभिन्न पर्यटन स्थलों के चित्र इसमें बनाए गए।