पुरानी बस्ती में भागवत कथा का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शहडोल। अखिलेश मिश्रा।  नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत नगर के पुरानी बस्ती में बड़े ही धूमधाम के साथ भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है,भागवत कथा के आयोजन में सैकड़ो की तादाद पर श्रद्धालु भागवत कथा में सम्मिलित हो रहे हैं, भागवत कथा का आयोजन डॉ कृष्ण कुमार मिश्रा के निज निवास पर किया जा रहा है, जहां कथा व्यास डॉ अंजनी प्रसाद पांडे पूर्व प्राचार्य शासकीय अभयानंद संस्कृत महाविद्यालय कल्याणपुर के मुखारविंद से किया जा रहा है, बता दे की मुख्य यजमान के रूप में डॉ कृष्ण कुमार एवं श्रीमती कुसुम मिश्रा यजमान सत्य मिश्रा मनोज मिश्रा है, इस संगीतमय भागवत कथा के आयोजन में श्रद्धालु बड़े ही उत्साह के साथ कथा में सम्मिलित हो रहे हैं,संगीतमय भागवत कथा में प्रातः 7:00 बजे से 12:00 तक मूल पाठ एवं सायं 5:00 बजे से 7:00 बजे तक कथा का आयोजन किया जाता है।

Leave a Comment