मातृ शक्ति महिला समन्वय के नेतृत्व में भारत भक्ति यात्रा निकाली गई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारतीय सेना के अदम्य पराक्रम को नमन करते हुए निकाली गई यात्रा

– भारत भक्ति यात्रा कार्यक्रम में दो पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया

शिवपुरी। रंजीत गुप्ता। शिवपुरी जिले में ऑपरेशन सिंदूर को जर्बदस्त समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में शिवपुरी जिले में भारतीय सेना के अदम्य पराक्रम को नमन करते हुए मातृ शक्ति महिला समन्वय के नेतृत्व में भारत भक्ति यात्रा निकाली गई। इस भारत भक्ति यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। हाथ में तिरंगा लिए राष्ट भक्ति से ओतप्रोत यात्रा की शुरुआत तात्याटोपे समाधि स्थल से हुई और शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई माधव चौक चौराहे पर पहुंची।
इस भारत भक्ति यात्रा के दौरान कार्यक्रम में दो पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया। इस दौरान शिवपुरी के कत्थामिल के पास रहने वाले रामगोपाल सिंह तोमर ने 1962, 1965, 1971 का युद्ध लड़ा कर्नल सोफिया जिस सिग्नल रेजीमेंट से है उसी रेजीमेंट से सूबेदार मेजर के पद से सेवानिवृत हुए। 1971 के युद्ध में वीर चक्र से सम्मानित किए गए साथ ही शौर्य चक्र भी मिला। इसके अलावा गोविंद बल्लब श्रीवास्तव रिटायर आर्मी केप्टन सन 1971 में युद्ध लड़ा। इन दोनों ही सम्मानीय पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया।
इस दौरान इस तिरंगा यात्रा में बालिकाओं ने घोष वादन की सुंदर प्रस्तुति दी। मंगलम वात्सल्य गृह के बच्चे ने आकर्षक झांकी की प्रस्तुति दी। इस दौरान भारत माता की झांकी, देशभक्ति गीतों वाले डीजे और बालिकाओं के करतबों ने पूरे मार्ग को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
इस तिरंगा यात्रा में आईटीबीपी की महिला जवानों और शहर की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस तिरंगा यात्रा में शामिल महिलाओं ने कहा कि वह ऑपरेशन सिंदूर को पूरो समर्थन देते हैं। हम सेना के साथ हैं। हमारी भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तान को जिस ढंग से जवाब दिया है और उन सैनिकों की वीरता को नमन करते हैं।
हाथों में तिरंगा और भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिंद जैसे उद्घोष लिखी पट्टिकाएं लिए महिलाओं ने आमजन में देशभक्ति का जोश भरा। यात्रा राजेश्वरी मंदिर से प्रारंभ होकर गुरुद्वारा होते हुए माधव चौक चौराहे पर संपन्न हुई, जहां जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। समापन पर संघ पदाधिकारियों की उपस्थिति में भारत माता की आरती हुई। बालिकाओं ने शस्त्रों के करतब दिखाए, जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर आईटीबीपी की महिला जवानों और भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान भी किया गया, जिससे आयोजन गौरवपूर्ण बन गया।

Leave a Comment