दिव्यांगजनों के लिये आयोजित हुई “सुगम्य यात्रा”

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शिवपुरी। रंजीत गुप्ता। दिव्यांगजनों को सार्वजनिक स्थानों, शासकीय कार्यालयों, मॉल और सिनेमाघरों में उनकी सुविधानुसार किस तरह का सुगम्य वातावरण होना चाहिए। इस उद्देश्य से जिले में दिव्यांगजन “सुगम्य यात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। शिवपुरी में शुक्रवार को दिव्यांग जनों के लिए सुगम्य में यात्रा निकाली गई। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव भी शामिल हुईं। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया बड़े उत्साह के साथ दिव्यांगजन मंगलम संस्था से नगर पालिका होते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंचे जहां यात्रा का समापन हुआ।
दिव्यांगजनों को सुगम्य वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में सुगम्य यात्रा निकाली जा रही है। इसमें दिव्यांगजन को सरकारी भवनों, कलेक्ट्रेट, तहसील, नगर पालिका, नगर निगम सहित अन्य शासकीय कार्यालयों, सिनेमा घरों, आम पर्यटन स्थलों, पुस्तकालयों, बाजारों सहित अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर दिव्यांगजन उपलब्ध साधन सुविधाओं की जमीन हकीकत को देखेंगे।
स्थानों के भ्रमण के बाद दिव्यांगजनों द्वारा दी गई सलाह, सूचनाओं का संकलन किया जाएगा, जिनका उपयोग भारत सरकार द्वारा भविष्य में बनाई जाने वाली शहरी विकास नीतियों, डिजाइनिंग एवं विकासात्मक रणनीतियों में शामिल किया जायेगा। भविष्य में इस वर्ग के लिये अनुकूल वातावरण निर्माण में सहायक होगी। यात्रा के फोटो यस टू एक्सेस ऐप पर अपलोड कर सकेंगे।

Leave a Comment