सेवा भारती द्वारा चलित चिकित्सा एंबुलेंस सेवा का हुआ शुभारंभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

देश हमें देता है सब कुछ हम भी तो कुछ देना सीखें इस कर्तव्य बोध के साथ सेवा भारती अपना कार्य कर रही है- विजय पौराणिक

शिवपुरी। रंजीत गुप्ता। सेवा भारती द्वारा एकचलित एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ संस्था के छात्रावास परिसर में किया गया। इस अवसर पर संस्था के संयुक्त सचिव विजय पौराणिक एवं स्थानीय विधायक देवेंद्र जैन उपस्थित रहे। सबसे पहले अतिथियों द्वारा एंबुलेंस का पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पश्चात भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया, सेवा गीत की प्रस्तुति छात्रावास अधीक्षक मुकेश करण द्वारा दी गई। अतिथियों का परिचय नगर अध्यक्ष शैलेश विरमानी द्वारा दिया गया जिसमें उन्होंने मुख्य वक्ता विजय पौराणिक संयुक्त सचिव राष्ट्रीय सेवा भारती, मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र जी जैन , कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे रेड क्रॉस सचिव समीर गांधी ,विशिष्ट अतिथियों में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ संजय ऋषिस्वर,युवा व्यवसाई शुभम गोयल, डॉ गोविंद सिंह विभाग संघचालक, सुरेंद्र सोलंकी प्रांत संगठन मंत्री मध्य भारत, अर्जुन सिंह दांगी विभाग समन्वयक का परिचय कार्यक्रम में पधारे हुए गणमान्य नागरिक संस्था के सदस्य गण एवं छात्रावास के बालकों के सम्मुख दिया।
अतिथियों का स्वागत जिलाध्यक्ष ओम बंसल , छात्रावास के अध्यक्ष हर ज्ञान प्रजापति , वरिष्ठ सदस्य गोपाल सिंघल एवं जगदीश निगोती, संस्था के उपाध्यक्ष गोविंद बंसल एवं युवा समिति के हेमंत नागपाल द्वारा तिलक एवं फूलमाला पहना कर किया गया। मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र जैन जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा भारती जो कार्य कर रही है वही वास्तव में सच्ची सेवा है, समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा किस तरह से करनी है अगर किसी को देखना है तो वह सेवा भारती के माध्यम से देख सकता है। मुख्य वक्ता विजय पौराणिक ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा का मंत्र लेकर सेवा भारती के कार्यकर्ता पूरे देश में विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य कर रहे हैं यह एंबुलेंस सेवा भी अनेक सेवा कार्यों में से एक है, सामान्य जानकी आवश्यकताओं की पूर्ति करना यह केवल सरकार का काम नहीं है सरकारी इसके लिए अपनी कार्य पद्धति से प्रयास करती ही हैं लेकिन इसके लिए समाज के लोगों को भी अपने कर्तव्य भाव से यह काम करना चाहिए और करते भी हैं संस्था भी उसी कर्तव्य भाव से यह कार्य कर रही है और यह सेवा का भाव हमारी संस्कृति का प्रभाव है कोरोना कल में भी इसी तरह से लोगों ने कार्य किया और समाज के सामने प्रस्तुत किया लेकिन जिस पद्धति से भारत की जनता ने कोरोना का सामना किया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह संस्था की महिला कार्यकारिणी की अध्यक्ष विनीता जैन ,सचिव डॉ कल्पना सोनी ,कोषाध्यक्ष शर्मिला बंसल एवं अन्य महिला सदस्य ऋतु नागपाल ,सपना सिंघल एवं अंजली भारद्वाज द्वारा दिए गए, आमंत्रित मुख्य अतिथि गण, गणमान्य नागरिकों एवं संस्था के सदस्यों का आभार व्यक्त महिला अध्यक्ष विनीता जैन द्वारा किया गया, कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव महिम भारद्वाज द्वारा किया गया।

Leave a Comment

  • Marketing Hack4u