



उमरिया। देवलाल सिंह। कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम (ददरी)-महरोई से सटे नहर में 60 वर्षीय वृद्ध का शव मिला है।सूत्रों से खबर है कि मृतक वृद्ध सूरज पाल पिता स्व चमरू सिंह राठौर उम्र 60 वर्ष निवासी ददरी सम्भावित है,हालांकि रात्रि होने की वजह से फिलहाल मृतक के शिनाख्ती की आधिकारिक पुष्टि नही हो सकी है।नहर में शव की हालत और परिस्थिति के दृष्टिगत कयास लगाए जा रहे है कि वृद्ध की बड़ी निर्ममता से हत्या कर हत्यारों ने शव को नहर में फेंक दिया है।घटना की जानकारी पर मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची है,और ज़रूरी कार्यवाही कर रही है।इस मामले में मृतक पुत्र राजाराम सिंह राठौर ने भी हत्या का संदेह जताया है।