देवरानी से बलात्कार, जेठानी से छेड़खानी पर दर्ज हुई एफआईआर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महिला के साथ हुए दुष्कर्म पर मामला दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
दुष्कर्म पीडि़ता की जेठानी पूर्व में उसी आरोपी पर छेड़छाड़ की दर्ज कराई थी शिकायत
अनूपपुर। महिला पुलिस थाना अनूपपुर में 28 वर्षीय महिला ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई गई। जहां शिकायत पर पुलिस ने 17 जुलाई को आरोपी चंद्रभान नामदेव पिता राधिका नामदेव निवासी वार्ड 10 पिपरिया के खिलाफ धारा 366, 376 के तहत मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। इसके पूर्व भी महिला की जेठानी ने भी 3 जून को आरोपी चंद्रभान के खिलाफ मारपीट एवं छेड़छाड़ किए जाने की शिकायत पर कोतवाली पुलिस आरोपी के खिलाफl धारा 354, 294, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
जानकारी के अनुसार फरियादिया ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत लेकर महिला थाना अनूपपुर पहुंची।
महिला थाना प्रभारी विरेन्द्र तिवारी ने बताया कि पीड़िता ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि 10 मई को वह अपने ससुराल में थी, जहां उसके पति से नोंकछोंक हो गई थी। रात लगभग 1 बजे चन्द्रभान नामदेव ने उसे फोन कर बोला की तुम्हारे माता-पिता लेने आए, जिसके बाद मै उसके साथ चली गई। जहां उसने दुल्हा तालाब के पास मेरे साथ जबरन दुष्कर्म किए और वहां से भाग गए। जिसके बाद में अपने मायके आ गई और लोक लज्जा के कारण घटना के संबंध में किसी को नही बताए। 28 जून को जब मै अपने ससुराल वापस आई तो चंन्द्रभान नामदेव मेरे मायके में मेरी भाई-बहन को फोन लगाकर मेरे ससुराल वालो के बारे में झूठी शिकायत करने लगा, जिससे मेरे ससुराल वा मायके में विवाद की स्थिति बनने लगी, जिससे परेशान होकर मेरे साथ जबरन किए गए दुष्कर्म की शिकायत करने पहुंची हॅू। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चन्द्रभान नामदेव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिए गए हैं।
फरियादी की जेठानी ने पूर्व में भी छेड़छाड की दर्ज कराई थी शिकायत
दुष्कर्म पीडि़त महिला की जेठानी ने भी पूर्व में बीते 3 जून को चन्द्रभान नामदेव पर मारपीट एवं छेड़छाड़ किए जाने की शिकायत कोतवाली अनूपपुर में दर्ज करवाई गई थी। फरियादी की जेठानी पूर्व में आरोप लगाया गया था कि चन्द्रभान नामदेव ने उसे रास्ते में रोकर उसकी देवरानी को घर से जबरन बाहर निकाल देने एवं उसे रखने की बात कहते हुए उससे अपशब्दो का प्रयोग करते हुए मारपीट कर छेड़छाड़ किया गया। जहां शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी चन्द्रभान नामदेव के खिलाफ धारा 354, 294, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Leave a Comment

  • Marketing Hack4u