एमपी सीएम के चुनावी कार्यक्रम में ड्यूटी कर लौट रहे पुलिस जवानों से भरी बस टैक्सी को बचाते समय पलटी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

28 जवान हुए चोटिल

दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया जिले की भाण्डेर विधानसभा में सीएम मोहन यादव के चुनावी कार्यक्रम में ड्यूटी कर वापस लौट रहे पुलिस जवानों से भरी बस पलट गई। जिसमें सवार 28 जवानों को चोंटे आई हैं। यह सड़क हादसा शनिवार की शाम 04 से 04ः30 बजे के बीच भाण्डेर रोड़ स्थित मोहना हनुमान मंदिर की मोड़ पर हुआ।
बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ जब सामने से आ रही एक सवारी वाहन को बचाने के दौरान हुआ। इसी बीच चालक का संतुलन बस की स्टेरिंग से टूट गया और बस खंती में जाकर पलट गई।
घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घायल जवानों को पुलिस वाहनों की मदद से जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
इस बात की जानकारी जैसे ही पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र मिश्रा को हुई, तो वे सीधे जिला चिकित्सालय पहुंचे और जवानों से उनका हाल-चाल जाना। इतना ही नहीं डॉक्टरों से पुलिस जवानों को दिये जा रहे उपचार के संबंध में जानकारी ली।
एसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस के जवान भाण्डेर विधानसभा में सीएम के चुनावी कार्यक्रम में ड्यूटी कर 29वीं बटालियन लौट रहे थे। जवानों को लेकर पुलिस वाहन जब भाण्डेर रोड़ स्थित मोहना हनुमान मंदिर के नजदीक बनी मोड़ पर पहुंचा इसी बीच सामने से एक सवारी वाहन (टैक्सी) को बचाने के दौरान चालक बस की स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा और यह दुर्घटना घट गई।
एसपी के अनुसार 28 जवान चोटिल हुए हैं जिनमें कपेंद्र राजपूत पुत्र, जय सिंह 29 वर्ष, संतोष पुत्र हर प्रसाद प्रजापति 33, कृष्णकांत पुरोहित पुत्र राकेश कुमार 45 वर्ष, अनुज शर्मा पुत्र बद्री प्रसाद 53 वर्ष, देवनारायण पुत्र दर्शन लाल 35 वर्ष, अशोक पुत्र प्राण सिंह यादव 33 वर्ष, धर्मेंद्र सिंह पुत्र सुदर्शन लाल ओझा 38 वर्ष, विद्याराम दोहरे पुत्र सरू प्रसाद 60 वर्ष, पुरुषोत्तम शर्मा पुत्र केशव 33 वर्ष, संतोष कुमार पुत्र मूलचंद सेन 50 वर्ष, योगेंद्र सिंह प्रताप पुत्र विश्राम सिंह 58 वर्ष, कोक सिंह परिहार पुत्र काशीराम 56 वर्ष, परीक्षित पुत्र कूरेलाल अहिरवार 61 वर्ष, लेखराम गर्ग पुत्र तुलाराम 61 वर्ष, दिग्विजय पुत्र जिलेदार सिंह 39 वर्ष, करण सिंह यादव पुत्र बादाम 61 वर्ष, राजेश रावत पुत्र पुरुषोत्तम रावत 36 वर्ष, राजीव बघेल पुत्र हरजू बघेल 37 वर्ष, रामकुमार पुत्र हरिदास 42 वर्ष, मानसिंह पुत्र जगराम 38 वर्ष, धर्मेंद्र सिंह 34 वर्ष, सत्यप्रकाश पुत्र कपिल तिग्गा 55 वर्ष, रामजी पुत्र दुर्गा प्रसाद 40 वर्ष, सिरोमन सिंह पुत्र मानसिंह 60 वर्ष, देवेंद्र पुत्र सुखपाल 58 वर्ष, प्रशांत परिहार 32 वर्ष और विनोद वीर सिंह 35 वर्ष शामिल है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]