गांव की बिटिया रानी ने कर दिया कमाल, कृषि संकाय में प्रदेश में पाया चौथा स्थान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे में कृषि संकाय में शिवपुरी की रानी यादव ने पाया चौथा स्थान

-रानी यादव बोली आगे जाकर उसे कृषि वैज्ञानिक बनना है

शिवपुरी।रंजीत गुप्ता। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा 12वीं बोर्ड के नतीजे बुधवार को घोषित कर दिए। इसी दौरान शिवपुरी के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की छात्रा रानी यादव ने कृषि संकाय में मेरिट लिस्ट में चौथा स्थान हासिल किया है। छात्रा रानी यादव मूलत: करमाजकलां गांव की रहने वाली हैं लेकिन शिवपुरी जिला मुख्यालय पर रहकर अपने भाइयों के साथ पढ़ाई करती थीं और शिवपुरी के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में 12 वीं की छात्रा के तौर पर परीक्षा दी।

रानी यादव ने माता-पिता को खेती किसानी का काम देखते हो उन्होंने कृषि संकाय लेकर 12वीं की परीक्षा दी और इस परीक्षा में उन्होंने मध्य प्रदेश में चौथा स्थान पाया है। रानी यादव ने 12वीं की कृषि संकाय की परीक्षा में 500 में से 471 अंक प्राप्त किए हैं। इस उपलब्धि के बाद चर्चा में रानी यादव ने बताया कि वह अपने माता-पिता को खेती किसानी का काम करते हुए देखती थी तो उन्होंने कृषि संकाय को चुना।उन्होंने कहा कि वह करमाजकलां गांव की रहने वाली हैं और शिवपुरी जिला मुख्यालय पर अपने भाइयों के साथ पढ़ती हैं। रानी यादव ने अपनी इस उपलब्धि पर अपने स्कूल के शिक्षक और अपने माता-पिता को इसका श्रेय दिया। रानी यादव ने बताया कि वह आगे जाकर कृषि वैज्ञानिक बनना चाहती है।
अपनी बेटी रानी यादव द्वारा प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त करने पर छात्रा के पिता उदय राज यादव ने बताया कि वह अपने गांव में खेती किसानी का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके मन में था कि उनके तीन बच्चे दो पुत्र व एक पुत्री अच्छे से पढ़ लिखकर अच्छे इंसान बने। इसी दृष्टि से उनकी बिटिया रानी यादव को भी जिला मुख्यालय पर पढ़ाया। उन्होंने बताया कि उनके दो लड़के हैं और एक लड़की है। बड़ा बच्चा इंजीनियरिंग की पढ़ाई भोपाल में कर रहा है जबकि दूसरा पुलिस की तैयारी कर रहा है जबकि छोटी बिटिया रानी यादव ने 12वीं में कृषि संकाय की परीक्षा दी थी जिसमें चौथा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि को लेकर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक एक के प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव ने बताया की रानी यादव ने प्रदेश में चौथा स्थान कृषि संकाय में प्राप्त किया है।

Leave a Comment