16 दिन से भूख हड़ताल कर रहे पीड़ितों की दिग्विजय ने तुड़वाई हड़ताल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हरदा।  6 फरवरी को हरदा के बैरागढ में हुए फटाखा फेक्ट्री ब्लास्ट के मामले में पीड़ितों द्वारा की जा रही भूख हड़ताल को राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह द्वारा मुख्यमंत्री से चर्चा की गई ओर उनके मदद के आश्वाशन के बाद भूख हड़ताल समाप्त कर गयी है । दिग्विजय सिंह ने कहा है कि 16 मार्च तक पीड़ितों को न्याय नही मिलता है तो जनांदोलन किया जाएगा।

हरदा के घंटाघर चोक पर फटाखा फेक्ट्री के ब्लास्ट के पीड़ितों ने ब्लास्ट के एक माह बीत जाने के बाद भी मुआवजा ओर मकान निर्माण की राशि नही मिलने के कारण 16 दिन से धरना ओर भूख हड़ताल कर रहे थे इन हड़तालियों से मिलने राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह पहुचे ओर उन्होंने धरना स्थल से मुख्यमंत्री से दूरभाष पर चर्चा कर पीड़ितों की उनकी मांग हल करने की बात की मुख्यमंत्री ने 16 मार्च तक मुआवजा देने का अस्वाशन दिया फिर दिग्विजय सिंह ने भूख हड़ताल कर रहे लोगो को जूस पिलाकर हड़ताल समाप्त करवाई।
सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रसाशन ने रिहायशी इलाके में पटाखा फेक्ट्री की अनुमति कैसे दी इस मामले में एनजीटी के आदेश का पालन हो और मृतको के परिजनों को 15 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 5 लाख, घायलों को 3 लाख रुपये की राशि दी जाए ब्लास्ट से जी घर टूट गए है उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। यदि सरकार मुआवजा राशि, ओर मकान की राशि 16 अप्रेल तक नही देती है तो हरदा में आकर जनांदोलन किया जाएगा।

Leave a Comment