बिजुरी नगर में मनाई गई पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिजुरी। पंकज पाण्डेय। भारतीय जनता पार्टी के बूथ 47 बार्ड क्रमांक 04 मे कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा सामूहिक रूप से भारतीय जनसंघ के संस्थापक पण्डित दीनदयाल उपाध्याय कि 56 वीं पुण्यतिथि मनाया गया। एवं उपस्थित जनों द्वारा दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों का अनुसरण कर, उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

भारतीय एकात्मवाद के प्रणेता रहे पण्डित जी

ज्ञातव्य है कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी व तत्कालीन समय के भारतीय जनसंघ के संस्थापक रहे पण्डित दीनदयाल उपाध्याय मानवता एकात्मवाद के पुरोधा रहे हैं। वह सदैव अन्त्योदय अर्थात अंतिम व्यक्ति का विकाश के पक्षधर रहे हैं। उन्होने सम्पूर्ण जीवन सादगी पूर्वक जीते हुए। एक भारत श्रेष्ठ भारत, बनाने के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन न्यौछावर कर दिया।

गांव चलो अभियान कि हुयी शुरुआत

भारतीय जनसंघ के संस्थापक रहे पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के 56 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केन्द्र एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों पर आज से गांव चलो अभियान कि शुरुवात किया गया। जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जो संगठन के प्रति समर्पण कि भावना से कार्य करते हैं। वह प्रत्येक कार्यकर्ता गांव कि तरफ रुख अख्तियार कर, गांव के विकाश, शासन कि योजनाओं आदी सम्बंधित कार्यों में अपना योगदान देंगे। कारण भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि देश के आधे से अधिक अबादी अभी भी गांव में बसती है। लिहाजा गांवों को भी विकाश कि मुख्यधारा में लाकर, पूर्ण विकाश आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान इनकी रही उपस्थिती

उक्त कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यक्रम के प्रभारी रमाकांत सिहं .कार्यक्रम के संयोजक पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष सतीश शर्मा . .मंणडल अध्यक्ष शिवकुमार विश्वकर्मा .युवा मोर्चा मंण्डलअध्यक्ष प्रकाश यादव.युवामोर्चा महामंत्री शिव नारायण जैसवाल .गोलू पाण्डेय.वरिष्ठ वकील देवेन्द्र तिवारी वरिष्ठ वकील सुरेन्द्र रजक.संजय केसरवानी असोक पनिका .विजय केवट.अजय गुप्ता.रमेश सोनकर.अनिल कुमार पाल । अन्ततः भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के महामंत्री शिवनारायण जैसवाल ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन का घोषणा किए।

Leave a Comment