अनूपपुर। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों के अनुपालन में, दिनांक 01 नवंबर 2026 को रामलीला मैदान, नई दिल्ली में आयोजित “वोट चोरी रैली” में अनुपस्थित रहने के कारण उत्पन्न संगठनात्मक अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए, मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के कई प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्ष को निलंबित किया गया जिसमें अनूपपुर जिलाध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा को भी को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक निलंबित किया गया!।

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी शिवी सिंह चौहान ने पत्र जारी कर बताया कि यह कार्रवाई संगठनात्मक अनुशासन एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है इस पत्र के माध्यम से संगठन का उद्देश्य साफ है कि जो व्यक्ति संगठन को समय नहीं दे सकते वह घर बैठे नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कई बार कहा कि हमें रेस का घोड़ा चाहिए बारात का घोड़ा नहीं चाहिए।







