अनूपपुर: जिला क्रीड़ा अधिकारी बने उपेंद्र कुमार मिश्रा, संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जिला क्रीड़ा अधिकारी के प्रभार में बदलाव, उपेन्द्र कुमार मिश्रा को मिली जिम्मेदारी


अनूपपुर। जनजातीय कार्य विभाग, अनूपपुर द्वारा जिला क्रीड़ा व्यवस्था को लेकर प्रशासकीय कार्य व्यवस्था के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। कार्यालयीन आदेश क्रमांक 1327569 दिनांक 23 सितंबर 2026 के अनुसार श्री शेख खलील कुरैशी, व्यायाम शिक्षक को जिला क्रीड़ा अधिकारी, जिला अनूपपुर के प्रभार से पृथक कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार अब श्री उपेन्द्र कुमार मिश्रा, माध्यमिक व्यायाम शिक्षक, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकरा को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ जिला क्रीड़ा प्रभारी, जनजातीय कार्य विभाग अनूपपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

आगामी आदेश तक संभालेंगे जिम्मेदारी

प्रशासकीय कार्य व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से श्री मिश्रा को यह जिम्मेदारी आगामी आदेश पर्यन्त सौंपी गई है। उन्हें अपने मूल कार्य के साथ जिला क्रीड़ा प्रभारी का दायित्व भी निर्वहन करना होगा।
इस बदलाव के बाद जिला स्तर पर खेल गतिविधियों, खिलाड़ियों से संबंधित कार्यों एवं विभागीय क्रीड़ा व्यवस्थाओं के संचालन की जिम्मेदारी अब श्री उपेन्द्र कुमार मिश्रा के पास रहेगी।