अनूपपुर ब्रेकिंग
अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र के केवई नदी में नहाने के दौरान 15 वर्षीय अभिषेक पटस्कर के डूबने से मौत।
सूचना मिलते ही शहडोल एसडीआरएम और नगरपालिका की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, नदी में किशोर के शव की तलाश शुरू कर दी गई है।
अभिषेक शाम करीब 4 बजे अपने दोस्तों के साथ केवई नदी में नहाने पहुंचा था। नहाने के दौरान नदी में डूब गया, दोस्तों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
किशोर की तलाश के लिए अनूपपुर जिले की रेस्क्यू टीम भी सक्रिय है। नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।








