सीईओ जिला पंचायत अर्चना कुमारी ने किया रक्तदान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सेवा संकल्प अभियान: जिले में आयोजित रक्तदान शिविरों में 104 यूनिट रक्त संग्रहित, सीईओ जिला पंचायत अर्चना कुमारी ने किया रक्तदान
अनूपपुर सेवा संकल्प अभियान तथा राष्ट्रव्यापी मेगा रक्तदान अभियान (17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत अनूपपुर जिले के विभिन्न स्थानों—सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय और मेला ग्राउंड अमरकंटक—में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए गए।
इन शिविरों में नागरिकों, युवाओं और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 104 यूनिट रक्त का दान किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ में आयोजित शिविर में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्रीमती अर्चना कुमारी ने भी स्वैच्छिक रक्तदान किया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री रत्नाकर झा एवं प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार उपस्थित रहे, जिन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और स्वस्थ नागरिकों से रक्तदान में भाग लेने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आवश्यक स्वास्थ्य जांच के बाद सुरक्षित रूप से रक्त संग्रहण संपन्न कराया।