कांग्रेस द्वारा मोहन सरकार के दो मंत्रियों का विरोध, पुतला जलाया, पद से हटाने की मांग की

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कांग्रेस ने उप मुख्यमंत्री देवड़ा और मंत्री विजय शाह का पुतला फूंका

शिवपुरी। रंजीत गुप्ता। शिवपुरी जिले में प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के बाद उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का विरोध करते हुए इनका पुतला दहन किया गया। इस दौरान मंत्री विजय शाह के बाद उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के सेना को लेकर दिए बयान के बाद राजनीति गर्मा गई है। इसके चलते कांग्रेस ने शिवपुरी में माधव चौक उप मुख्यमंत्री देवड़ा और मंत्री विजय शाह का पुतला दहन किया। दरअसल कुछ समय पहले मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। यह मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि तभी उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने जबलपुर में कार्यक्रम के दौरान दिए भाषण को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। इसके विरोध में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान के नेतृत्व में माधव चौक पर रैली निकालकर उप मुख्यमंत्री और मंत्री का पुतला जलाया गया है। जिलाध्यक्ष चौहान ने कहा कि उप मुख्यमंत्री देवड़ा का बयान सेना के आत्म सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है, ऐसे नेताओं को बर्खास्त किया जाए। वहीं नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष और सीनियर कांग्रेस नेता एपीएस चौहान ने कहा कि इन दोनों मंत्रियों को हटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों मंत्रियों पर एफआइआर दर्ज हो और इन्हें पद से हटाया जाए।