
हरदा के पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट हुआ है, कई लोगों के मौत की खबर है। घटना के बाद अफरातफरी मच गईं है। हरदा के घायलों को इंदौर के एम वाय अस्पताल में लाने की संभावना के चलते व्यवस्थाएं अलर्ट पर है। कलेक्टर आशीष सिंह एम वाय अस्पताल पहुंच गए है। इंदौर से भी एंबुलेंस और फायरफाइटर टीम हरदा के लिए रवाना की गई है। इंदौर में घायलों के उपचार के लिए प्रशासन और एमजीएम मेडिकल कॉलेज अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।








