
घुलघुली/उमरिया। देवलाल सिंह। नमामि भारतम अभियान के तहत *सरस्वती शिशु मंदिर करकेली* में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के *150 वर्ष पूर्ण होने के* अवसर पर एक भव्य और गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में पूरा विद्यालय प्रांगण देशभक्ति और राष्ट्रभक्ति की भावना से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय के आचार्य परिवारों ने समाज में निरंतर जनसंपर्क किया था, जिसका असर कार्यक्रम में देखने को मिला। आयोजन में सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी, विद्यालय में अध्ययनरत भैया-बहन और आचार्य दीदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र-छात्राओं ने कतारबद्ध होकर बेहद अनुशासित रूप से राष्ट्रगीत का गायन किया।
मुख्य अतिथि और वक्ता रहे मौजूद
इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत करकेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) *माननीय डॉक्टर प्रभांशु सिंह* उपस्थित रहे। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के विभाग संघचालक *माननीय विजय अग्रवाल* ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया।
इन्होंने संभाली कार्यक्रम की जिम्मेदारी
इस भव्य आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने में कार्यक्रम के संयोजक कुलदीप महोविया और सहसंयोजक रोशनी द्विवेदी की मुख्य और सराहनीय भूमिका रही।
इनकी रही विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के व्यवस्थापक श्री शैलेंद्र कुमार गुप्ता, श्री विष्णु पाटीदार (वित्त प्रबंधक), श्री वीरेंद्र सिंह, श्री संतोष विश्वकर्मा, पलेश्वर साहू और सुमन सिंह सहित समिति के अन्य गणमान्य सदस्य और विद्यालय का समस्त स्टाफ विशेष रूप से मौजूद रहा। कार्यक्रम की अंत में अतिथियों और समिति सदस्यों द्वारा विद्यालय प्रांगण में फलदार पौधों का रोपण भी किया गया।।







