शिवसेना के चक्काजाम के अर्थी प्रदर्शन का दिखा असर, भालूमाड़ा कोतमा मुख्य मार्ग का मरम्मत कार्य शुरू*

भालूमाड़ा। 10 जून:* शिवसेना संभाग अध्यक्ष पवन पटेल के नेतृत्व में किए गए अनोखे अर्थी प्रदर्शन’ , चक्काजाम का असर आखिरकार देखने को मिला। प्रशासन की नींद टूटी और भालूमारा कोतमा मुख्य मार्ग का मरम्मत कार्य आज से शुरू कर दिया गया।
गौरतलब है कि भालूमारा कोतमा मुख्य मार्ग पिछले कई महीनों से जर्जर हालत में था। बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं। जनता की समस्याओं को देखते हुए शिवसेना कार्यकर्ताओं ने संभाग अध्यक्ष पवन पटेल के नेतृत्व में बीते दिनों सड़क पर ही गड्ढों की पूजा कर अर्थी प्रदर्शन चक्काजाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया था।
*पवन पटेल ने क्या कहा:*
प्रदर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए पवन पटेल ने कहा, “हमने गांधीगिरी के तरीके से प्रशासन को जगाने का काम किया। खुशी है कि हमारी आवाज सुनी गई और आज काम शुरू हुआ। हम मांग करते हैं कि मरम्मत कार्य गुणवत्तापूर्ण हो और समय पर पूरा किया जाए।”
*वर्तमान स्थिति:*
फिलहाल मजदूर लगाकर गड्ढे भरने का काम शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों ने शिवसेना के इस प्रयास की सराहना की है। लोगों का कहना है कि प्रदर्शन के बिना शायद यह काम शुरू नहीं होता।
प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि 15 दिनों के भीतर सड़क को पूरी तरह दुरुस्त कर दिया जाएगा।






