*बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और NEET घोटाले को लेकर अनूपपुर में AAP का हल्लाबोल*

*अनूपपुर।* भारतीय जनता पार्टी की सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार, तानाशाही, पेपर लीक और महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी जिला इकाई अनूपपुर द्वारा आज जिला मुख्यालय में हल्लाबोल विरोध प्रदर्शन किया गया। अमरकंटक चौक से प्रारंभ होकर शंकर मंदिर चौक होते हुए, इंदिरा तिराहा तक निकाले गए मार्च में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
*प्रदर्शन के बाद आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा-:*
*प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जोन प्रभारी रामकृपाल आर्मो* ने कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार से पूरा देश परेशान है। तहसील से थाने तक बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होता। भाजपा सरकार ने जनता को लूटने का लाइसेंस दे रखा है।
**जिला अध्यक्ष संदीप पडवार “* ने कहा कि मोदी सरकार जनता के साथ धोखा कर रही है, आने वाले समय में जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। गैस का दाम 1180 रुपये, पेट्रोल-डीजल सौ पार और बिजली 8.35 रुपये प्रति यूनिट पहुंच गई है। गरीब की थाली से दाल-सब्जी गायब हो गई है। आने वाले समय में जनता इस तानाशाही का जवाब देगी। उन्होंने बिजुरी नाबालिग मामले में थाना प्रभारी को तत्काल निलंबित करने की मांग की।
*प्रदेश सचिव लक्ष्मीकांत त्रिपाठी* ने NEET घोटाले पर हमला बोलते हुए कहा कि NEET का पेपर 30 लाख में बिका है। मध्यप्रदेश व्यापमं से लेकर NEET तक हर परीक्षा में घोटाला हुआ है। इसकी उच्च स्तरीय CBI जांच होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। युवाओं का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है।
*संगठन मंत्री इसराज मंसूरी* ने जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरीके से खत्म है। अपराध बढ़ते जा रहे हैं और पुलिस सिर्फ तमाशा देख रही है। बिजुरी में नाबालिग के मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। रेत-कोयला माफिया को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है।
*किसान विंग जिला अध्यक्ष अमर गुप्ता* ने कहा कि भाजपा सरकार में खाद-बीज की भारी परेशानी हो रही है। किसानों को खाद-बीज समय पर नहीं मिल पा रही है। DAP 1400 रुपये में ब्लैक हो रही है। किसान को उसकी फसल का सही दाम नहीं मिल रहा है। दूध पर MSP लागू नहीं है। किसान कर्ज में डूबकर आत्महत्या कर रहा है।
*प्रमुख मांगें:*
1. NEET व पटवारी घोटाले की CBI जांच हो।
2. गैस सिलेंडर 450 रुपये व 200 यूनिट बिजली फ्री की जाए।
3. किसानों को खाद-बीज आधे दाम पर उपलब्ध कराया जाए।
4. जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर रोक लगाई जाए।
5. बिजुरी के थाना प्रभारी को तत्काल निलंबित किया जाए।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शहडोल जोन प्रभारी रामकृपाल सिंह आर्मो, जिला अध्यक्ष संदीप पडवार, संगठन मंत्री मो.इसराज मंसूरी, प्रदेश संयुक्त सचिव शिक्षा विंग अजय शर्मा, प्रदेश संयुक्त सचिव किसान विंग समयलाल चंद्रवंशी, प्रदेश संयुक्त सचिव ओबीसी विंग योगेश कुमार सोनी, किसान विंग जिला अध्यक्ष अमर गुप्ता, जिला अध्यक्ष SC विंग धर्मदास चौधरी,महिला विंग जिला अध्यक्ष शकुंतला केवट, महिला विंग जिला उपाध्यक्ष विद्यावती पनिका, जिला सचिव संजय राठौर, यूथ विंग जिला उपाध्यक्ष चक्रमणी सोनी, सक्रिय कार्यकर्ता राहुल सोनी,मीडिया सह प्रभारी श्रीकांत यादव, जिला संयुक्त सचिव देवेंद्र ओलाड़ी, सक्रिय कार्यकर्ता हरिश्चंद्र कुशवाहा, तेजू केवट, रमेश गुप्ता, कमलेश सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






