अनूपपुर की कमान विक्रांत मुराव के हाथ में
वर्तमान एसपी का रीवा SAF REWA हुआ तबादला
राज्य सरकार ने 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। गृह विभाग द्वारा जारी इस सूची में एडीजी, एसपी और डीसीपी स्तर तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। लंबे समय से लंबित यह सूची मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और डीजीपी के बीच हुई चर्चा के बाद जारी की गई।
इस व्यापक बदलाव में कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी गई है। खास तौर पर विवादों में रहे जिलों के पुलिस अधीक्षकों को हटाते हुए नई पोस्टिंग दी गई है। राज्य के 19 जिलों में एसपी बदले गए हैं।
इनमें भिंड, शिवपुरी, रीवा, सागर, धार, मुरैना, छतरपुर, खंडवा, नीमच, पांढुर्ना, आगर मालवा, अनूपपुर, मऊगंज, डिंडोरी, मंदसौर, दतिया, सीहोर, सिंगरौली, दमोह और सिवनी शामिल
वहीं अनूपपुर जिले के नए एसपी विक्रांत मुराव होंगे, जो AIG PHQ में थे अब उन्हें पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।






