कांग्रेस के पुतला दहन कार्यक्रम में अनूपपुर टीआई के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

टीआई ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर किया अभद्र भाषा का उपयोग
नाराज कार्यकर्ताओ ने जमकर की नारेबाजी
अनूपपुर। मध्य प्रदेश सरकार के नगरी प्रशासन मंत्री के द्वारा बीते दिनों विपक्ष के नेता उमंग सिंघार के खिलाफ औकात में रहने वाले बयान के मामले में आज जिला मुख्यालय में जमकर कांग्रेस पार्टी के द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ पुतला दहन कर नारे बाजी की गई। इस पुतला दहन के बीच छीना झपटी की भी बात सामने आई है।
जिला मुख्यालय में हुए इस उग्र प्रदर्शन में टीआई कोतवाली के खिलाफ मुर्दाबाद के भी नारे कांग्रेस के द्वारा लगाए गए हैं जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रभारी के द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर अभद्र भाषा का उपयोग किया गया जिसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता बिखर गए और उनके द्वारा प्रदेश मुख्यमंत्री से लेकर नगरी प्रशासन मंत्री व अनूपपुर कोतवाली में पदस्थ नगर निरीक्षक के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
गौरतलब है कि पूरे प्रदेश भर में आज कांग्रेस पार्टी के द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन नगरी प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गी के बयान को लेकर था जिसमें जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा तिराहे में भी शुक्रवार की दोपहर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं के साथ पुतला दहन किया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन की तरफ से फायर ब्रिगेड का उपयोग कर पुतला दहन करने से कांग्रेसियों को रोका गया।
पुतला दहन के दौरान हुई छीना झपटी में कांग्रेस कार्यकर्ता जमीन पर गिर गए और टीआई के द्वारा उसे पर अभद्र भाषा का उपयोग किया गया। जिस बात से उग्र होकर जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान के द्वारा पहले से भाजपा सरकार के दलाल के नारे लगाकर लगाए गए साथ ही मुख्यमंत्री , नगरी प्रशासन मंत्री के खिलाफ भी मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। कांग्रेसियों का गुस्सा अनूपपुर कोतवाली में पदस्थ टी अरविंद जैन के ऊपर भी निकाल इन कार्यकर्ताओं के द्वारा कोतवाली प्रभारी के खिलाफ भी मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
हालांकि यह पुतला दहन कार्यक्रम काफी हद तक कांग्रेसी सफल भी बता रहे हैं लेकिन इस मामले में बयान देने से न तो कांग्रेस पार्टी सामने आ रही है और न ही पुलिस प्रशासन के तरफ से किसी प्रतिनिधि ने अपना पक्ष रखना उचित समझा, हालांकि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहे हैं उसमें साफतौर पर कोतवाली प्रभारी और भाजपा सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे साफ़तौर पर सुनाई दे रहे हैं।