केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी केंद्र के 10 विद्यार्थी नेशनल में चयनित
शिवपुरी। रंजीत गुप्ता। केंद्रीय विद्यालय संगठन भोपाल संभाग द्वारा ग्वालियर एवं भोपाल में आयोजित संभागीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी केंद्र शिवपुरी के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का परचम लहराया है। केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी शिवपुरी की प्राचार्य पुनीता ज्योति ने विद्यालय में सभी विजयी खिलाड़ियों को मैडल से सम्मानित किया।
केंद्रीय विद्यालय संगठन भोपाल संभाग द्वारा छात्र- छात्राओं के लिए संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन क्रमश: भोपाल और ग्वालियर के विभिन्न विद्यालयों में किए था, जिसमें विद्यालय के कुल 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिनमें से 3 ने प्रथम, 7 ने द्वितीय तथा 3 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विभिन्न खेलों में 10 खिलाड़ियों का चयन नेशनल खेलकूद प्रतियोगिता हेतु किया गया। वॉलीबाल 17 से कम आयु वर्ग की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के खेल शिक्षक अर्पित सचान के मार्गदर्शन में विद्यालय को यह उपलब्धि प्राप्त हुई है।