अनूपपुर: बांस काटने को लेकर जबरन विवाद जान से मारने की धमकी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बांस काटने को लेकर जबरन विवाद जान से मारने की धमकी


अनूपपुर। जिला मुख्यालय से 5 किलो मीटर दूर ग्राम दुलहरा के ताराडाड़ में भूमि स्वामी से पड़ोस के व्यक्ति बांस काटने के नाम पर जबरन विवाद व मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी को लेकर थाना कोतवाली अनूपपुर में मामला दर्ज कराया गया है। बताया गया कि भूमि स्वामी अपनी जमीन का सीमांकन करने के बाद अपनी जमीन पर खेती करना चाह रहा है जिसके बाद लगातार जमीन में अवैध कब्जा कर रहे हैं और विवाद कर रहे हैं। जिसको लेकर फरियादी पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की गई है।

फरियादी ने दर्ज कराया मामला

फरियादी अनिल कुमार पटेल पिता राजकुमार पटेल उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम दुलहरा थाना कोतवाली अनूपपुर का हमाराह राधेश्याम पटेल व अनिल पटेल के साथ उपस्थित थाना आकर जुबानी रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम ताराडाड़ में हमारी आरा जी खसरा नंबर 52/13 पैतृक जमीन है जिसमें लगे बस को आज दिनांक 23 मई 2026 को शाम करीब 500 बजे मैं भाई सीताराम पटेल राधेश्याम पटेल व लड़का अनिकेत पटेल काट रहे थे तभी गांव के अवधेश पटेल पिता शिवकुमार पटेल व अरुण पटेल पिता शिवकुमार पटेल आए और बांस काटने से मना करने लगे तब हम बोले कि हम अपनी जमीन की बस काट रहे हैं तो दोनों लोग हमें मां बहन की गंदी-गंदी गालियां देते हुए हाथ मुक्का डंडा से मारपीट करने लगे तब शिमला पटेल शशी पटेल प्रीति पटेल जाकर बीच बचाव किया तब दोनों लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।

मारपीट करने से फरियादी को आई चोटें

मारपीट करने से मेरे दाहिने हाथ गला व पीठ में दर्द है राधेश्याम के बाएं हाथ पैर व दाहिने हाथ की बीच वाली उंगली में दर्द है अनिकेत के पीछे पखौरा दाहिने पैर व दाहिने हाथ की कलाई में चोट दर्द है तथा भाई सीताराम पटेल को कमर में ज्यादा चोट लगने से जिला अस्पताल अनूपपुर में इलाज कराया जा रहा है हम लोग रिपोर्ट करने आए हैं रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही की जाए। थाना कोतवाली में उक्त शिकायत पर बीएनएस की धारा 2023 के तहत 296 (ब), 115(2),351 (2), 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही जा रही है।

सीमांकन के बाद भूमि स्वामी से जबरन विवाद

फरियादी अनिल कुमार पटेल ने बताया कि आराजी क्रमांक 52/13 रखवा 2.023 हेक्टेयर भूमि मेरे पिता राजकुमार पिता भीमसेन पटेल ग्राम ताराडाड़ के नाम पर है जिस भूमि का सीमांकन राजस्व अधिकारियों के द्वारा विवाद करता के पिता शिवकुमार पटेल की उपस्थिति में किया जा चुका है और उक्त पंचनामा में यह बात उल्लेख है कि वह सीमांकन के दौरान उपस्थित था और सब के समक्ष हस्ताक्षर करने से मना कर दिया साफ जाहिर होता है कि उक्त विवाद बांस काटने को लेकर जिस भूमि पर की गई है वह उसकी है ही नहीं वह भूमि हमारी है फिर भी जबरन ईष्या पूर्वक हमसे अनावश्यक विवाद किया गया। पुलिस के द्वारा सभी चोटिल लोगों का मेडिकल कराया जाकर इलाज कराया जा रहा है। फरियादी ने बताया कि मैं जैतहरी नौकरी करने जाता हूं और मुझे अनावश्यक विवाद करने वाले यही लोग रास्ते में रोक कर जान से मारने की प्लानिंग कर रहे हैं जिससे मैं बहुत ही डरा सहमा हूं मेरे साथ कुछ भी हादसा कभी भी हो सकता है क्योंकि मैं अकेले ही जाता आता हूं इस विषय में मुझे जानकारी गांव के लोगों से प्राप्त हुआ तो मैं नौकरी जाना भी बंद कर दिया हूं। पुलिस प्रशासन से मांग करता हू की इन पर कार्यवाही करते हुए मुझे सुरक्षा प्रदान करें।