शिवपुरी की जनसुनवाई में अपनी समस्या बताने आया था ग्रामीण अचानक हुई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शिवपुरी जनसुनवाई में बड़ा हादसा

गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन देने पहुंचे व्यक्ति की मौत

​शिवपुरी। रंजीत गुप्ता। शिवपुरी के कलेक्टर कार्यालय में हर मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई के दौरान एक हादसा हो गया और अपनी शिकायत लेकर आए व्यक्ति की यहां अचानक मौत हो गई।
कलेक्टर कार्यालय शिवपुरी में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है। जिले के ग्राम सडबू (तहसील बदरवास) के रहने वाले एक व्यक्ति अपनी पत्नी अतर बाई यादव के नाम दर्ज उज्ज्वला योजना के गैस कनेक्शन को कोलारस से बदरवास ट्रांसफर कराने के संबंध में आवेदन लेकर जनसुनवाई में पहुंचे थे।

अचानक हुई मौत-

​आवेदन जमा करने के बाद जैसे ही बादल यादव कलेक्टोरेट परिसर से बाहर निकले, अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। वहां मौजूद लोगों और प्रशासन की मदद से उन्हें तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
​शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है।

पीएम के बाद हो सकेगी स्थिति स्पष्ट-

ग्रामीण की मौत का सही और सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई का बुरा हाल 

शिवपुरी में हर मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई का बुरा हाल है। कलेक्ट्रेट में हर मंगलवार को 400 से 500 लोग अपनी समस्याएं लेकर के आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र से लोग किराया लगा करके जहां अधिकारियों को अपनी शिकायत लेकर आते हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। जिले के तहसील और ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों की लापरवाही के कारण सुनवाई न होने पर ग्रामीणों को जिला मुख्यालय पर आना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकारी सही ढंग से सुनवाई नहीं करते। इसके अलावा पिछले दिनों क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी अपने संसदीय क्षेत्र के हर विधानसभा क्षेत्र में जनसुनवाई शुरू की थी, लेकिन इस जनसुनवाई के बाद भी लोगों की समस्याएं सॉल्व नहीं हो रही हैं।