सांसद प्रतिनिधि बनने के बाद वेद प्रकाश द्विवेदी ने पहली बार सांसद से की मुलाकात, जताया आभार
अनूपपुर। जिला पंचायत अनूपपुर में सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने के बाद वेद प्रकाश द्विवेदी जी ने आज पहली बार सांसद से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने सांसद प्रतिनिधि की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर सांसद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
स्वर्गीय ओम प्रकाश द्विवेदी जी के सुपुत्र वेद प्रकाश द्विवेदी को जिला पंचायत अनूपपुर में सांसद प्रतिनिधि की जिम्मेदारी मिलने के बाद हुई इस पहली मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस अवसर पर उनके साथ जितेंद्र सोनी, ज्ञानेंद्र सिंह, चंद्रिका द्विवेदी, प्रकाश मिश्रा, उमेश मिश्रा, डॉ. राज पांडेय एवं मन्नू सोनी जी भी उपस्थित रहे।
मुलाकात के दौरान सभी ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा की। सांसद प्रतिनिधि के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर वेद प्रकाश द्विवेदी जी ने विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करेंगे तथा क्षेत्र की जनता से जुड़े विषयों को उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर उपस्थित साथियों ने भी वेद प्रकाश द्विवेदी जी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की।







