
अनूपपुर पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता
अनुपपुर। यातायात नियमों एवं उच्चतम न्यायलय द्वारा जारी दिशा निर्देशों का उल्लंन करने वाले स्कूल वाहन संचालन करने वालो पर विगत दिनों चालानी कार्यवाही कर शासन द्वारा जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करने की सख्त हिदायत दी थी,लेकिन कुछ स्कूल वैन संचालक पुलिस को धता बताकर उक्त कार्यवाही से बच निकले, एवं चैकिंग अभियान बंद होने पर पुन: वैन का संचालन बैखोफ होकर कर रहे हैं, सात सीटर वैन गाड़ी में 20 से 25 बच्चों को ठूस-ठूस कर भरकर मासूमों की जान से खिलवाड़ कर अपने धंधे में मसगूल हैं, अभिभावकों के आपत्ति लेने पर स्कूलों के लिये वाहन उपलब्ध न होने के कारण बोल देते हैं कि आप अपने बच्चे को स्कूल जैसे भेजना हो भेजो में तो 20 से 25 बच्चे अपनी वैन में ले जाऊंगा।जबकि वाहन का आरटीओ कार्यालय में पंजीयन व्यवसायिक में न होकर प्राइवेट में पंजीबद्ध हैं
और उक्त वैन में उच्च न्यायलय के आदेश के अनुसार ना तो वैन की खिड़की में जाली,रंग पीला, आगे पीछे स्कूल वाहन लिखा होना ,न ही चालक का मोबाईल नंबर,चालक के अलावा परिचालक, महिला अटेंडर,उपयुक्त दवाइयों के साथ प्राथमिक उपचार किट,पूर्ण वैधता वाला फायर सिलेंडर,तय मापदण्ड अनुसार स्पीड गवर्नर, सीसीटीव्ही,जीपीएस, विद्यार्थियों की सूची,अभिभावकों के नाम,घर का पता मोबाईल नंबर,वाहन चालक ड्रेस कोड में हो एवं वाहन की क्षमता से अधिक बच्चे वाहन में न हो में से एक भी निर्देश का पालन नहीं किया जा रहा हैं,उक्त वैनों का संचालन सुबह चचाई से एम. जी.एम स्कूल एवं दोपहर को स्कूल से चचाई के लिये बेखौफ किया जा रहा हैं।








