अनूपपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के एक छात्र की पोड़की जलाशय में नहाने के दौरान डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर और छात्र समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक छात्र आर्यन कुमार (21 वर्ष) पिता सनोज कुमार, निवासी गया (बिहार) का रहने वाला था। वह बीबीए टूरिज्म द्वितीय वर्ष का छात्र था और हॉस्टल अलॉटमेंट की प्रक्रिया के लिए विश्वविद्यालय आया हुआ था। बताया जा रहा है कि आर्यन अपने दो दोस्तों के साथ पोड़की जलाशय में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों और प्रशासन को सूचना दी गई है। सूचना मिलते ही अमरकंटक पुलिस मौके पर पहुंची हुई है शव को निकलने का प्रयास किया जा रहा है।








