ग्राम पंचायत पुडकी का मामला
अनूपपुर। पुष्पराजगढ़ जनपद के ग्राम पंचायत पुड़की में वार्ड नंबर 3 में जल संकट होने के कारण नाराज ग्रामवासी अमरकंटक मुख्य मार्ग में धरने में बैठ गए। सैकड़ो की संख्या में महिलाएं एकजुट होकर सड़क जाम कर दिया।
चक्का जाम के दौरान सैकड़ो वहां ठहर गए और पर्यटक समिति एंबुलेंस बस ट्रक एवं अन्य गाड़ियों का आवागमन बाधित रहा। सुबह 7:00 बजे से महिलाओं ने रास्ता रोक लिया था लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं था मौके में न तो सरपंच और न ही सचिन पहुंचे और न ही उन्होंने फोन उठाना उचित समझा।
रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों के द्वारा इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। तब जाकर मौके पर तहसीलदार व पुलिस की टीम पहुंची और लोगों को समझने का प्रयास किया जा रहा है।








