कोतमा बस स्टैंड का मामला
अनूपपुर। जिले के कोतमा थाना अंतर्गत कोतमा बस स्टैंड के वार्ड क्रमांक 05 में संचालित अग्रवाल लाज जो चार मंजिला थी शनिवार की शाम लगभग 5:30 बजे अचानक भरभरा कर गिर गई । जिसमें दर्जनों मजदूर की दबने की आशंका है वही अगल-बगल की दुकान भी दब गई है । कई घायलों को बाहर निकाल लिया गया है। बताया जाता है कि लाज के बगल से निर्माण कार्य चल रहा था इसी दौरान यह घटना घटी है ।
कोतमा बस स्टैंड रोड में संचालित हो रही अग्रवाल लॉज के बगल में निर्माण कार्य जारी था। बिल्डिंग गिरने से कुछ लोगों के दबने की बात सामने आ रही है। स्थानीय लोगों के माध्यम से मदद पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर होटल के संचालक का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के अंधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुँची है।








