उमरिया। बृजेश श्रीवास्तव। जिले के एक बड़े व्यापारी से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने पर आज पुलिस ने जांच के बाद एक्सट्रासन एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है, इस मामले में कई अहम सबूतों के साथ व्यापारी विनोद आहूजा ने एसपी से शिकायत की थी, जिसकी जांच के बाद लगायें गये आरोप सिद्ध पायें गये जिसके बाद तमाम धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।
मामला जिले के कबीर बिल्डकॉन के मालिक व व्यापारी विनोद आहूजा ने आरोप लगाया था कि विकास सचदेव द्वारा बार बार झूठी और मनगढ़ंत शिकायत की जाती है, मेरे द्वारा सरकार व उच्च न्यायालय की हर जांच में सहयोग किया गया है, इसके बाबजूद वह नहीं माना, इसके अलावा रात के अंधेरे में विकास ने 50 लाख की मांग करते हुए कहा कि वह अगर पैसा देगा तो वह सारी शिकायतें वापस ले लेगा। घटना के बाद जान माल की सुरक्षा को लेकर व्यापारी विनोद आहूजा ने पुलिस को शिकायत कर दी थी, जिसके बाद पुलिस ने एक्सट्रासन एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी।








