
बैठक में उपस्थित रहे विधायक व क्षेत्र के प्रबुद्ध जन
घुलघुली। देवलाल सिंह। कंचन खुली खदान परियोजना के कारण शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुलघुली के भवन अधिग्रहण और विस्थापन के मुद्दे पर आज दिनांक 6 जुलाई 2026 को एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक शिवनारायण सिंह (लल्लू भैया) और घुलघुली सरपंच वीरेंद्र प्रताप सिंह की मुख्य उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और अभिभावकों ने हिस्सा लिया।
बैठक में ये प्रमुख जन रहे उपस्थित
इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मीना कैलाश सिंह, मंडल अध्यक्ष शिवकुमार साहू, (मैक्स) रामबली सिंह,रामनरेश गुप्ता, शिवकुमार शुक्ला ,मोतीलाल गुप्ता, ईश्वरदीन सिंह, , राजेश सिंह, लल्लू सिंह, दौलत पाल, पुष्पराज सिंह, शेरबहादुर सिंह, भूपेंद्र सिंह ,पंचम सिंह,अमर सिंह, प्रभारी सचिवप्रेमलाल प्रजापति,धूप सिंह, विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार महोबिया सहित हायर सेकेंडरी स्कूल घुलघुली में पदस्थ समस्त शिक्षक, क्षेत्र के समस्त छात्र छात्राओं के अभिभावक,पत्रकार बंधु एवं आस-पास के सभी ग्रामवासी सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में छात्र-छात्राओं की शिक्षा, सुरक्षा और भविष्य को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर उमरिया कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया है।
बैठक में लिए गए मुख्य निर्णय एवं मांगें
*स्कूल का समय सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक हो:* शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुलघुली को वर्तमान में यथास्थान ही संचालित किया जाए। हालांकि, बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए विद्यालय लगने का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक निर्धारित किया जाए।
*दोपहर 3 बजे के बाद हो ब्लास्टिंग: कंचन खदान प्रबंधन को कड़े निर्देश दिए जाएं* ।
2– *दोपहर 3:00 बजे के बाद हो ब्लास्टिंग* कंचन खदान प्रबंधन को कड़े निर्देश दिए जाएं की खदान में ब्लास्टिंग का समय दोपहर 3:00 के बाद ही रखा जाए ,साथ ही ब्लास्टिंग की तीव्रता को काम किया जाए ताकि किसी भी प्रकार की जनधन किया मकान की हानि ना हो।
3- *नए भवन का निर्माण तत्काल शुरू हो* प्रभावी स्कूल के नए सर्व सुविधायुक्त भवन के निर्माण की प्रक्रिया बिना किसी देरी के तत्काल प्रारंभ करने की कार्रवाई की जाए।
4- *दूर दराज के बच्चों की सुरक्षा का ध्यान* इस विद्यालय में 20 से 25 गांव के बच्चे लगभग 8 से 10 किलोमीटर की दूरी तय करके अध्ययन के लिए आते हैं इसलिए उनकी सुरक्षा और सुचारू आवागमन सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।
नवगत कलेक्टर महोदया को दिया गया ज्ञापन
बैठक के अंत में उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन कलेक्टर महोदय को बेसिक कर मांग की गई है कि वह संबंधित विभागों को कोल माइंस प्रबंधन (SECL) को इन बिंदुओं के पालन के लिए तत्काल निर्देशित करें।।








