अनूपपुर: 11 घंटे के जाम से मिली राहत, किसानों की हुई जीत मानी गई मांगे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

11 घंटे के जाम से मिली राहत, किसानों की हुई जीत मानी गई मांगे
लिखित आश्वासन के बाद खोला गया जाम, झुका प्रशासन
किसानों से खरीदी जाएगी गेहूं 24 घंटे बिजली देने का वादा


अनूपपुर। अनूपपुर जिले में बीते 11 घंटे से लगे जाम से अब जिले वासियों को राहत मिल चुकी है दोपहर 12:00 से लगा जाम लगभग रात्रि 11:00 बजे जाकर खुला है। किसानों के लगातार संघर्ष और दबाव के आगे जिला प्रशासन झुक गया और किसानों की बातें मानी गई किसानों को लिखित आश्वासन दिया गया है कि उनका गेहूं खरीदा जाएगा और उन्हें 24 घंटे बिजली भी प्रदान की जाएगी इसके बाद जिले भर के किसानों और आमजन को काफी राहत मिल गई है। अब देखना यह होगा की कितनी जल्दी किसानों को किए गए वादे का लाभ मिलता है और प्रशासन अपने वादे को पूरा करता है।