सरकार की नीतियों से गुस्साए किसानों ने खोला मोर्चा, सड़कों पर उतरेंगे हजारों किसान
गेहूं खरीदी परेशानी और बिजली कटौती को लेकर किसानों का हल्ला बोल
अपनी समस्याओं को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन निकाली जाएगी रैली

अनूपपुर। सरकार की मनमानी नीतियों और किसान विरोधी नीतियों को लेकर अब किसान आर पार की मूड में दिखाई दे रहे हैं गेहूं खरीदी में मनमानी और अघोषित बिजली कटौती से परेशान जिले के किसानों ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जहां प्रदेश भर में गेहूं खरीदी में सरकार किसानों को परेशान कर रही है तो वहीं कृषि कार्य में बिजली कटौती कर किसानों के लिए मुसीबत बढ़ा दी है ऐसे में अब जहां प्रदेश भर में किसान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रहे हैं उसी कड़ी में अनूपपुर जिले में भी जिले के किसान अब शासन की नीतियों से नाराज होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 25 मई 2026 को सरकार के विरुद्ध ज्ञापन सौंपते हुए जिला मुख्यालय में ट्रैक्टर रैली के माध्यम से अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे।
सरकार कर रही मनमानी हम अपने अधिकार के लिए लड़ेंगे
किसान एकता संघ के सक्रिय कार्यकर्ता दीप नारायण पटेल ने बताया कि हम अपनी मांग और अपने अधिकार के लिए लड़ रहे हैं सरकार लगातार मनमानी कर रही है और न्यूनतम समर्थन मूल्य में गेहूं खरीदी की बात कर हमारे साथ धोखेबाजी की जा रही है ऐसे में हम अपने हक के लिए लड़ रहे हैं जिले के अधिकांश क्षेत्रों कम बिजली मिल रही रही है 24 घंटे में महज 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है जिससे कृषि कार्य पूरी तरह से चौपट है।
25 मई को होने जा रहे इस विशाल रैली आंदोलन में किसान एकता संघ के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जिले भर के किसानों से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में जिला मुख्यालय में पहुंचकर इस पूरे आंदोलन को सफल बनाएं इस आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में ट्रैक्टर और किसानों को शामिल होने की बात कही गई है। बताया जा रहा है कि लगभग 2000 से अधिक किसान और सैकड़ो ट्रैक्टर रैली में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। यह रैली जिला मुख्यालय स्थित साईं मंदिर तीपान नदी के पास से शुरू होकर कलेक्ट्रेट मुख्य मार्ग स्थित सब्जी मंडी सामतपुर तालाब तक जाएगी। इस दौरान जिले भर के हजारों किसान इस रैली में शामिल होंगे और अपनी मांग को लेकर हल्ला बोल प्रदर्शन करेंगे वहीं सरकार की मनमानी और जिला प्रशासन की नाकामी को लेकर प्रदर्शन भी करने की बात कही गई है। वही बताया गया कि शासन की मनमानी नीति के विरुद्ध वह कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपेंगे साथी एक निश्चित समय सीमा तय की गई है यदि उसे समय सीमा के भीतर किसानों की समस्या का हल नहीं निकाला जाता है तो सरकार के विरोध में किसान और भी उग्र प्रदर्शन करेंगे।
किसानों से अपील अपने अधिकार और हक के लिए करें समर्थन

25 मई को होने वाले किसान आंदोलन में किसानों से अपील करते हुए किसान एकता संघ के सक्रिय सदस्य विकास पटेल ने कहा कि हम जिले के किसानों से अपील करते हैं कि प्रत्येक किसान अपने हक और अधिकार के लिए अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल हो ताकि हम अपनी बातों को पूरे जोश के साथ सरकार के समक्ष रख सके। हम सही और अपने अधिकार के लिए लड़ाई कर रहे हैं निश्चित तौर पर हमारी बात और हमारी मांग सरकार मांगी इसके लिए हमें एकजुट होकर आगे आना होगा और अपनी बात को स्पष्ट तरीके से रखना होगा हम जिले भर के किसानों से अपील करते हैं कि सोमवार के दिन अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल हो और अपने और किसान भाइयों के अधिकार के लिए रैली को सफल बनाएं।
किसानों की पीड़ा किसान विरोधी नीति से हो रही परेशानी
जिले के किसानों ने चर्चा के दौरान बताया कि शासन प्रशासन इस समय किसानों को परेशान करके रख दी है लगातार मनमानी करते हुए किसान विरोधी नीति ला रही है जिस कारण से जिले समेत प्रदेश भर के किसान इस नीति से परेशान हैं ऐसे में किसान अब खेती नहीं कर पा रहा है किसान मेहनत करके फसल उगाता है और यदि उसके फसल का उसे सही दाम नहीं मिलता है तो निश्चित तौर पर किसान हताश और निराश हो जाता है ऐसे में किसान को उसके अधिकार के लिए सरकार को उचित कदम उठाए जाने चाहिए लेकिन सरकार मनमानी कर रही है ऐसे में किसान हताश और परेशान है और इस किसान विरोधी नीति के विरुद्ध अब प्रदेश भर में किसानों ने मोर्चा खोल दिया है।








