
घुलघुली/उमरिया। देवलाल सिंह। जनपद पंचायत करकेली के अंतर्गत घुलघुली से गांव सम्मान के लिए गोवंश की सुरक्षा, सम्मान और उन्हें ”राष्ट्र माता”का संवैधानिक दर्जा दिलाने के उद्देश्य से गौ माता सम्मान आवाहन अभियान के तहत आज 27 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को करकेली तहसीलदार श्री कन्हैया दास पनिका जी को महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ,और मुख्यमंत्री जी ,के नाम संबोधित ज्ञापन सोपा गया ।।
शांतिपूर्ण रैली के साथ पहुंचा ज्ञापन
स्थानी गांव भक्तों सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने रैली निकालते हुए तहसील कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा । इस दौरान ”गौ माता की जय” ”गौ माता राष्ट्र माता बने ” और ” गौ हत्या बंद हो ” के नारे गूंजते रहे।
इस कार्यक्रम में विकास सिंह राजपूत, शुभम पाठक, विपिन तिवारी, राहुल सिंह राजपूत, शेखर सिंह राजपूत, पीयूष तिवारी ,सोहन सिंह राजपूत, मुकेश सिंह राजपूत ,नारायण सिंह राजपूत ,मनीष सिंह राजपूत ,बलराम सिंह राजपूत, दीपक सिंह राजपूत, संदीप शुक्ला ,सहित गौ माता सेवक संघ के सदस्य उपस्थित रहे।।








