राष्ट्रीय मुद्रा के अपमान पर लिटिल स्टेप स्कूल को जारी हुआ नोटिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजधानी न्यूज़ की खबर का हुआ असर

अनूपपुर जिले में लिटिल स्टेप स्कूल द्वारा राष्ट्रीय प्रतीक के कथित दुरुपयोग पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए लिटिल स्टेप विद्यालय को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

अनूपपुर। शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से जिले के अन्य निजी विद्यालयों में हड़कंप मच गया है। कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी नोटिस में विद्यालय प्रबंधन से पूछा गया है कि उन्होंने अपने विज्ञापन में राष्ट्रीय मुद्रा का उपयोग क्यों किया।
पत्र में स्पष्ट उल्लेख है कि निजी प्रचार-प्रसार के लिए राष्ट्रीय प्रतीकों का उपयोग करना नियमों के विरुद्ध है और इसे गंभीर अपराध माना जाता है। प्रशासन को मिली शिकायत और मामले के सार्वजनिक रूप से सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है। शिक्षा विभाग ने विद्यालय को 15 अप्रैल तक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो संबंधित विद्यालय के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन की सक्रियता ने यह साफ कर दिया है कि राष्ट्रीय चिन्ह के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्यवाही की जायेगी।

ज्ञात हो कि इस खबर पर राजधानी न्यूज़ के द्वारा प्रमुखता से  प्रकाशन कर विभाग का ध्यान इस ओर किया जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा स्कूल प्रवंधन को 7 दिवस के भीतर जबाब देने के लिए नोटिस भेजा गया है।