महिला हितैषी व ग्राम विकास योजनाओं को लेकर स्व-सहायता समूह की महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण
सतत् विकास के लक्ष्यों की थीम, महिला हितैषी एवं बाल मैत्री योजनाओं की दी गई जानकारी
शिवपुरी। रंजीत गुप्ता। शिवपुरी जिला मुख्यालय पर स्थित पंचायत राज प्रशिक्षण केन्द्र में महिला हितैषी व ग्राम विकास योजनाओं को लेकर स्व-सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में सतत् विकास के लक्ष्यों की थीम, महिला हितैषी एवं बाल मैत्री योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस प्रशिक्षण में सतत् विकास के लक्ष्यों का प्रशिक्षण स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष कोषाध्यक्ष एवं सचिवों का सतत् विकास के लक्ष्यों की थीम महिला हितैषी एवं बाल मैत्री पंचायत विषय पर प्रशिक्षण किया। जिसमें महिलाओं को संस्थान के संकाय सदस्य मनीष पाण्डेय् एवं हरिश्चन्द्र सिंह सेंगर तथा अन्य विषय विशेषज्ञों द्वारा ग्राम विकास योजना (जीपीडीपी) में बाल विकास के संकेतक की जानकारी व प्रशिक्षण दिया गया।
इस प्रशिक्षण में जीपीडीपी में जैसे कुपोषण, बाल मृत्यु दर सुधार, ए.एन.सी/पी.एन.सी चैकअप सुरक्षित पेयजल खेल मैदान, समावेशी बाल शिक्षा, बाल श्रम रोकने के लिए प्रावधान, बाल विवाह रोकने के लिए प्रावधान एवं महिला हितैषी पंचायत बनाने के लिए ग्राम पंचायत की लैंगिक असमानताओं में कमी उद्योग, व्यापार में नवाचार एवं बुनियादी सुविधाऐं महिलाओं के उत्तम स्वास्थ्य एवं ग्राम पंचायत में महिलाओं के हितों के साथ-साथ बच्चों की खुशहाली के लिए ग्राम पंचायत के 29 विषयों एवं 23 विभागों की योजनाओं को ग्राम विकास योजना में शामिल करने के लिए महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया। ताकि इनकी ग्राम पंचायतें महिला हितैषी एवं बाल मैत्री पंचायत के रूप में देश मे जानी जाए।