जिस घर से विदा होना थी बेटी की डोली, अब उठी अर्थी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बीते 10 मार्च को हुए हादसे में घायल युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

– इस हादसे में युवती समेत चार लोगों की हो चुकी है मौत

शिवपुरी।रंजीत गुप्ता। शिवपुरी जिले के कोलारस निवासी एक जैन परिवार में 10 मार्च को जिस बेटी की डोली उठनी थी उसकी अब 6 दिन बाद अर्थी उठी है। दरअसल बेटी की शादी करने के लिए परिवार बीते दिनों चार वाहनों से गंज बसौदा जा रहा था, तभी एक वाहन में सवार बेटी (दुल्हन) सहित 6 लोग घायल हो गए थे और एक व्यक्ति की मौत हो गई। सभी घायलों को भोपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गई। अब जिस घर से बेटी की डोली उठना थी, वहां से अब आज उसकी अर्थी उठी।

10 मार्च को होने थी युवती की शादी-

बताया जाता है कि 10 मार्च को हुए सड़क हादसे में युवती के जीजा सहित दोनों वाहनों के चालकों की मौत पहले हो चुकी है। घटना के बाद से पूरे कोलारस नगर में शोक का माहौल है। कोलारस निवासी अनिल जैन की बेटी साक्षी जैन की शादी 10 मार्च को होनी थी।
इसलिए लिए वधु पक्ष का पूरा परिवार चार अलग-अलग वाहनों में शिवपुरी के कोलारस से गंजबसौदा जा हरा था। जैसे ही परिवार के वाहनों का यह काफिला अशोकनगर के नई सराय व शाढ़ारो रोड से गुजर रहा था तो जिस वाहन में साक्षी बैठी थी, वह कार सामने से आ रही एक बुलेरो वाहन से तेज गति में जा टकराई थी।

कोमा में थी साक्षी-

इस सड़क दुर्घटना में मौके पर ही साक्षी के जीजा वैभव जैन की मौत हो गई थी, जबकि साक्षी व दोनों वाहनों के चालक सहित 6 लोग घायल हो गए थे। घटना के दो दिन वाहन चालकों की मौत हो गई। अब रविवार को साक्षी जो कि कोमा में थी, उसकी भी मौत हो गई। साक्षी के शव का सोमवार को कोलारस में अंतिम संस्कार किया। इस घटना को लेकर हर कोई यही चर्चा कर रहा है कि जिस घर से बिटिया की डोली उठना थी, अब वहीं से उसकी अर्थी गई। इधर इस पूरी घटना के बाद से जैन परिवार में शोक व्याप्त है।