भाजपा दंपति को लूटेरो ने उतारा मौत के घाट

उज्जैन। धर्मेद्र पांड्या। नरवर थाना क्षेत्र के पिपलोदा द्वारकाधीश गांव में भाजपा नेता और गांव के पूर्व सरपंच और उनकी पत्नी की शुक्रवार देर रात हत्या कर दी है । सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा और थाना प्रभारी की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है । बताया … Read more

ग्राम कांसा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया गया आयोजन

अनूपपुर।  आज जिले के जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत कांसा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन के दौरान केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी स्थानीय लोगों को दी गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के स्थानीय जनप्रतिनिधिगणो के साथ ही … Read more

पीएम मोदी द्वारा दिए गए मंत्रों पर छात्रों ने उकेरे चित्र

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी में हुआ जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

 बच्चों ने बनाई पेटिंग

शिवपुरी। रंजीत गुप्ता। परीक्षा पे चर्चा अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए मंत्रो पर आधारित जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन का आयोजन ंमंगलवार को शिवपुरी के पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में किया गया। जिसमें जिले के केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय ,सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालय एवं मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालयों के 90 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उक्त चित्रकला प्रतियोगिता में चयनित सर्वश्रेष्ठ 5 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।
चित्रकला प्रतियोगिता 10 बजे से 12 बजे तक संपन्न हुई जिसमे विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा मंत्रो, महिला सशक्तिकरण, आत्म निर्भर भारत एवं चंद्रयान 3 आदि विषयों पर अपनी कल्पना को मूर्त रूप दिया। इस दौरान निर्णायक मंडल में तिरुपति संगीत एवं कला महाविद्यालय के प्राचार्य पंडित पराक्रम जैमिनी, असिस्टेंट प्रोफेसर श्रीमती प्रियंका पुरोहित एवं श्री राम कुमार महेश्वरी ने सूक्ष्म मूल्यांकन के पश्चात पांच सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों का चयन किया जिसमें शासकीय हाई स्कूल फिजिकल कॉलोनी वार्ड नंबर 31 की साक्षी खटीक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। केंद्रीय विद्यालय करैरा की शैली गुप्ता द्वितीय, केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी के धु्रव कुशवाहा तृतीय, इनोवेटिव स्कूल शिवपुरी की हिमानी चतुर्थ तथा जवाहर नवोदय विद्यालय की एलिन तिर्की ने पांचवा स्थान प्राप्त किया। उक्त चित्रकला प्रतियोगिता में चयनित सर्वश्रेष्ठ 5 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अभिषेक आर्य ने स्वागत भाषण दिया तथा वरिष्ठ शिक्षक एम एम मिश्र ने कार्यक्रम का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन किया।

भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर शिवपुरी में उत्साह का माहौल

आकर्षक ढंग से जगह-जगह साज सज्जा की गई शिवपुरी। रंजीत गुप्ता। शिवपुरी जिले में इस समय भगवान राम की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह का माहौल है। शिवपुरी शहर को आकर्षक ढंग से चलाया सजाया गया है। शिवपुरी शहर के टेकरी बाजार, न्यू ब्लॉक, माधव चौक, कोर्ट रोड आदि स्थानों पर … Read more