बैगा बच्चों को दी बाल विवाह की जानकारी बाटी खेल सामग्री व मिठाइयां.

अनूपपुर – कलेक्टर श्री रत्नाकर झा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती संगीता भगत के निर्देशानुसार जिले भर में बाल विवाह रोकथाम जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं इसी क्रम में विकासखंड जैतहरी के ग्राम पंचायत सकरा के बैगा मोहल्ला में अध्यक्ष बाल कल्याण समिति श्री मोहनलाल पटेल द्वारा बैगा बच्चों को बाल विवाह रोकथाम की जानकारी दी. बाल विवाह करने पर क्या नुकसान होते हैं विस्तार पूर्वक बताया गया कुपोषण, गरीबी का चक्र बता कर लोगों को समझाइए दी गई एवं नन्हे मुन्ने बच्चों को खेल सामग्री कैरम बोर्ड प्रदान कर बच्चों को खुश किया. खेल सामग्री पा कर बैगा बच्चे अति प्रसन्न हुए. एवं मिठाइयां भी प्रदान की गई इस अवसर पर अध्यक्ष बाल कल्याण समिति अनूपपुर मोहनलाल पटेल, संतलाल बैगा, मीना बैगा, राजश्री बैगा, रागिनी बैग बिरासनी बैग अनुसुइया बैग सुधा बैग सुरभि बैग राज बैग समीर बैग शुभम बैग सत्यम बैग सुरभि बैग बादल बेग द्रोपती बैग मुन्नी बैगा मीणा बैग मुंशी बैग आदि लोग उपस्थित रहे.








