



घलघुली। देवलाल सिंह। उमरिया जिले के नौरोजाबाद तहसील अंतर्गत ग्राम महुरा मे अदम्य खेल अकादमी के द्वारा तिरंगा दौड़ 2024मे एक थीम दौड़ेगा भारत, जीतेगा भारत को जीवंत करते हुए तिरंगा दौड़ आयोजन किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अथिति करकेली जनपद उपाध्यक्ष पूनम मैक्स साहू के द्वारा भारत माता के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया, तत्पश्चात अदम्य खेल अकादमी महुरा के द्वारा प्राथमिक विद्यालय महुरा के सामने से सबसे प्रथम 16 वर्ष के कम उम्र वाली बालिकाओ के दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमे सिमरन सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसमे दीप्ति कोरी एवं लक्ष्मी साहू क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान में रही , इसी क्रम मे 16 वर्ष के कम उम्र वालो बालको के दौड़ आयोजन समिति के द्वारा किया गया, जहाँ पर आदित्य राज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि सुशांत केवट, एवं प्रभात सिंह क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे , अदम्य खेल अकादमी महुरा द्वारा तिरंगा दौड़ के अगले चरण मे 16 वर्ष से ज्यादा उम्र बाली बालिकाओं की दौड़ कराई गई, जहाँ पर हेमलता परस्ते ने प्रथम स्थान प्राप्त किया , जबकि शिखा यादव एवं श्रद्धा मिश्रा क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रही, तिरंगा दौड़ के अंतिम चरण मे 16 वर्ष से ज्यादा उम्र वाले युवाओ के दौड़ का आयोजन किया गया, जहाँ पर चक्रेश कुमार यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि वीरेन्द कुमार एवं सुरेंद्र सिंह क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान रहे, सभी वर्गों के दौड़ के उपरांत मंचीय कार्यक्रम मे पधारे अतिथियों के द्वारा सभी वर्गों के विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, शील्ड एवं नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया,गौरतलब है अदम्य खेल अकादमी महुरा के द्वारा ग्राम महुरा मे लगातार 5 वर्षों से तिरंगा दौड़ का आयोजन किया जा रहा है उपरोक्त कार्यक्रम मे मुख्य रूप करकेली जनपद उपाध्यक्ष पूनम साहू, ग्राम पंचायत महुरा सरपंच कमलेश कोल, ग्राम पंचायत मासूरपानी सरपंच सरिता गुप्ता, अमित गुप्ता, अनिल मिश्रा, सहित अदम्य खेल अकादमी की पूरी टीम उपस्थित रही।