डॉ सीवी रमन के जन्मदिन को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया गया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी शिवपुरी में मना राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

शिवपुरी। रंजीत गुप्ता। नोबल पुरस्कार एवं भारत रत्न से सम्मानित वैज्ञानिक सीवी रमन के जन्मदिन को विज्ञान दिवस के रूप में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी ने मनाया।इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती पुनीता ज्योति द्वारा भारत के पहले नोवेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक डॉक्टर सीवी रमन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
विद्यालय के भौतिक विभाग के विभागाध्यक्ष निखिल कुमार ने भारत में हो रही विज्ञान की प्रगति से विद्यालय के छात्र छात्राओं को अवगत कराते हुए बताया कि हमें वस्तुएं विभिन्न रंगों की क्यों दिखाई देती हैं। इसके पीछे उन्होंने भौतिक विज्ञान के सिद्धांत के द्वारा समझाया तथा डॉक्टर सीवी रमन के जीवन पर प्रकाश डाला और साथ ही उनके द्वारा किए गए भौतिक विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों, अनुसंधान और रमन प्रभाव के बारे में बताया।
विद्यालय के विज्ञान शिक्षक श्री मनोहर सिंह कुशवाह ने विज्ञान के कई प्रयोगों द्वारा यह सिद्ध किया कि हमें समाज में व्याप्त अंधविश्वास से दूर रहना चाहिए।
विद्यालय के रसायन विभाग के विभाग अध्यक्ष इरफान अहमद अंसारी द्वारा सदन वार एक विज्ञान प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के अनेक प्रतिभागियों दीक्षिता प्रजापति, अदिति कुमारी, अवनीश यादव,रामवीर सिंह,शिक्षा, नैतिक ओझा , सत्यम, ईशांत।,समीक्षा, तनवी बंसल , ओजश आदि चारों सदनों के प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। विद्यालय के प्रधान अध्यापक जगदीश कुमार मीणा ने विज्ञान प्रश्नोत्तरी का परिणाम घोषित किया जिसमें शिवाजी सदन प्रथम, रमन सदन द्वितीय ,अशोक सदन तृतीय, और टैगोर सदन चतुर्थ स्थान पर रहे।

Leave a Comment