जिला स्तरिय प्रतियोगिता का आयोजन में दिखी अव्यवस्था
विधानसभा की टीम पहुँची थी एथलेटिक्स खेलने
प्रधानमंत्री एक्सीलेंस तुलसी कॉलेज में हुआ आयोजन
अनूपपुर। जिले की तीनों विधानसभा मिलकर सांसद कप प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसका समापन 25 दिसंबर को माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा अलग-अलग लोकसभा सीट के आधार पर किया जाएगा। जिला मुख्यालय अनूपपुर में आज ब्लॉक स्तर से आ रही टीमों का आयोजन किया गया। इन टीम के आयोजन के दौरान अव्यवस्थाएं काफी देखने को मिली है। जिसमें बच्चों को न तो आने-जाने का ब्यय मिला और न ही किसी भी तरह खान-पान की व्यवस्था की गई। बच्चे खुद पानी पीने के लिए परेशान होते नजर आए। ऐसे में इस तरह के प्रतियोगिता से खिलाड़ियों का मनोबल जरूर काम होता नजर जरूर नजर आया। प्रतियोगिता के आयोजन में व्याप्त खामियां के चलते कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान कोतमा कॉलेज के एक छात्रा का हाथ तक टूट गया, लेकिन जिम्मेदार ने कोई उचित जवाब देना जरूरी नहीं समझा।
उनसे बातचीत के दौरान साफ नजर आ रहा है कि टेलीफोन में हुई बातचीत और मौके पर काफी भिन्नता नजर आई। ऐसे में इस तरह की प्रतियोगिता कहीं न कहीं खिलाड़ियों को रास नहीं आ रही है।
संसद का प्रतियोगिता को लेकर आज जिला मुख्यालय स्थित एक्सीलेंस कॉलेज तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में खो खो ,वॉलीबॉल, कबड्डी, 100 मीटर रेस का जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन बताया गया। यहां पर उन खिलाड़ियों का चयन हुआ है जो ब्लॉक स्तर से खेल कर जिला स्तरीय में पहुंचे थे लेकिन खेल के प्रभारी राकेश त्रिपाठी इसे जिला स्तरीय नहीं मान रहे हैं उनका कहना है कि अंतिम समापन पर ही खिलाड़ियों का चयन होगा।
ब्लॉक स्तर में हुई अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़, कोतमा, जैतहरी को मिलाकर ट्रॉफी का भी वितरण किया जा चुका है यहां पर बाकायदा बच्चों के लिए नाश्ते की व्यवस्था कराई गई थी मगर तुलसी कॉलेज अनूपपुर में हुई प्रतियोगिता में न तो बच्चों को पीने का पानी मिला, न ही टेंट की व्यवस्था की गई इतना ही नहीं नाश्ता और भोजन की व्यवस्था नदारत नजर आई। और न ही किसी भी तरफ की ट्राफी रखी गयी है। बच्चों को अपने खुद के खर्चे पर प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए कहा गया जितने भी स्पोर्ट टीचर थे वह अपने खुद के खर्चे पर बच्चों को लेकर इस प्रतियोगिता में पहुंचे थे इस प्रतियोगिता का नुकसान यह भी रहा की हाई सेकेंडरी और हाई स्कूल के बच्चों के साथ कॉलेज के बच्चों को भी खिलाया गया। जिसका नुकसान यह रहा की आज कोतमा मार्तंड कॉलेज के एक छात्र संजय सिंह का हाथ कबड्डी खेलने के दौरान टूट गया।
स्पोर्ट टीचरों की माने तो यहां पर किसी भी तरह की व्यवस्था बच्चों के लिए नहीं की गई और प्राप्त राशि में बंदर बाट कर ली गई इतना ही नहीं कई स्पॉट टीचरों ने यह भी इल्जाम लगाया है कि प्रबंधन के द्वारा जानबूझकर इस तरह की व्यवस्थाएं की गई है ताकि खिलाड़ी खेल से कम दुर्भावना से ज्यादा पीड़ित रहें।
जिला स्तरीय हुई इस प्रतियोगिता में किसी भी तरह के राजनीतिक प्रतिनिधि की भी उपस्थित इस खेल प्रतियोगिता में नदारत नजर आई।
सांसद कप जैसी प्रतियोगिता में जनप्रतिनिधियों की अनदेखी भी इस ओर इशारा कर रही है कि कहीं न कहीं खेल की आड़ में जिला खेल अधिकारी अपनी जेब तो नहीं गर्म कर रहे हैं मगर इस मामले में सीधे तौर पर संसद की छवि खराब करने का काम जिला खेल अधिकारियों के द्वारा किया गया है।
खिलाड़ियों की परेशानी स्पोर्ट्स टीचर की जुबानी
अपने खर्च पर सभी पहुचे हुए है। जिसमें खो खो, कब्बडी, 100 मीटर की रेस, बालीबाल का आयोजन हुआ है बजट का पता नही मगर ईनाम रखा गया है। कितना जानकारी नही है।
विवेक यादव, खेल अधिकारी, हॉयर सेकंड्री स्कूल फुनगा
फ्री लांसर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं विजय कुमार पटेल ने बताया कि यहां पर बच्चों को किसी भी तरह की खाने पीने की व्यवस्थाएं प्रतियोगिता के दौरान नहीं रखी गई है बच्चे अपने स्वयं के व्यापार बहन कर रहे हैं जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन तक किया गया है लेकिन किसी भी तरह के ट्रॉफी हुआ नगद पुरस्कार भी नहीं दिया जा रहा।
विजय पटेल, फ्री लांसर, खेल
इनका कहना है।
मैच कराने के लिए चयन अधिकारी शिवमणि शुक्ला ने बताया कि यह जिला स्तरीय सांसद कप प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
शिव मणि शुक्ला, चयन अधिकारी
जो खिलाड़ी खेलने से छूट गए थे ये प्रतियोगिता उनके लिए थी। प्रतियोगिता जिला स्तरिय नहीं है रात में ही मेरी खेल अधिकारी से बात हुई थी अचानक सब प्रोग्राम तय हुआ।
राकेश त्रिपाठी, खेल प्रभारी
मैं अभी दिल्ली में हूं जिसको जिम्मेदारी सौपी हैं मैं बात करती हूं।
हेमन्द्री सिंह, सांसद, शहडोल लोकसभा







