मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन, मरीजों का जाना हाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन, मरीजों का जाना हाल

अनूपपुर। आदित्य सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल शहडोल द्वारा कोतमा नगर में शुक्रवार 13 फरवरी 2026 को आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने अवलोकन किया। उन्होंने शिविर में पहुंचे मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।
मंत्री श्री जायसवाल का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए आदित्य हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ. स्मिता द्विवेदी, डॉ. आदित्य द्विवेदी एवं डॉ. दीपक शुक्ला ने उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि डॉ. मोहन यादव की प्रदेश सरकार एवं केंद्र की मोदी सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कार्य कर रही है। हमारी सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर अत्यंत संवेदनशील है। मोदी जी के नेतृत्व में आयुष्मान कार्ड के माध्यम से 5 लाख तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध है। प्रदेश सरकार भी स्वास्थ्य सेवाओं का पूरा ख्याल रख रही है। हमें उपलब्ध स्थानीय सुविधाओं का उपयोग करना चाहिए। यह हमारी पहली ऐसी सरकार है जो आवश्यकता पड़ने पर एयर एंबुलेंस से मरीजों को उपचार के लिए ले जाती है।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र भट्ट, मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन, राजेश वर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष हनुमान गर्ग, भाजपा नेता नितिन सिलोटिया, विजय पांडे, राजन शुक्ला, रोशन वारसी, जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह सहित कोतमा क्षेत्र के वरिष्ठजन उपस्थित रहे। मंच संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल द्विवेदी ने किया। शिविर में पहुंचे मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी।