हर पात्र हितग्राही को लाभान्वित करने संचालित किया जा रहा है डोर-टू-डोर सर्वे अभियान
पात्रतानुसार लाभ उठाने की अपील
अनूपपुर 16 मार्च 2023/ शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र शत-प्रतिशत हितग्राहियों को लाभान्वित किए जाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ के दिशानिर्देशानुसार चलाए जा रहे डोर-टू-डोर सर्वे अभियान के तहत शासकीय अमले द्वारा घर-घर दस्तक दी जा रही है। जिले के पुष्पराजगढ़, अनूपपुर, कोतमा एवं जैतहरी विकासखण्डों में अभियान को गति देने के लिए कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ द्वारा जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। डोर-टू-डोर सर्वे अभियान में लगाए गए मैदानी अमले द्वारा घर-घर शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर पात्रतानुसार उनसे आवेदन भरवाने तथा आवश्यक दस्तावेज संग्रहित करने का कार्य किया जा रहा है। जिले के सभी नागरिकों से अभियान के अंतर्गत शासकीय योजनाओं के पात्रतानुसार लाभ उठाने की अपील की गई है।