June 1, 2023 6:52 pm

कांग्रेस का हाथ जोड़ों अभियान में गैस सिलेंडर लेकर प्रदर्शन

Traffictail

कांग्रेसी बोले महंगाई डायन खात जाए है

– घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

शिवपुरी। रंजीत गुप्ता। शिवपुरी शहर में इस समय कांग्रेस द्वारा हाथ जोड़ो अभियान जारी है। इसी दौरान शिवपुरी शहर के वार्ड नंबर 3 गांधी कॉलोनी, विवेकानंद कॉलोनी आदि क्षेत्रों में शुक्रवार को हाथ जोड़ो अभियान चला जिसमें कांग्रेस नेताओं ने शिरकत की और यहां पर आम लोगों से घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया। इस मौके पर कांगे्रस नेताओं ने इस अभियान के तहत केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए गैस के दामों पर वृद्धि को लेकर प्रदर्शन किया। हाथ में गैस सिलेंंडर लेकर नारेबाजी की। देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य और केंद्र की गलत नीतियों से जनता को अवगत कराया।
कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो राष्ट्रीय अभियान के तहत गैस की बढ़ती हुई कीमतों के विरोध में नगर पालिका के उपाध्यक्ष एपीएस चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस के युवा एवं वरिष्ठ नेताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया। वार्ड क्रमांक 3 में हाथ जोड़ो अभियान के तहत घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया एवं बढ़ती महंगाई के खिलाफ जनता से चर्चा की वार्ड वासियों एवं जनता द्वारा वार्ड में काफी स्नेह अपनापन दिया गया। इस अभियान में कांग्रेस नेता एपीएस चौहान, शहर अध्यक्ष मोहित अग्रवाल , प्रभारी आलोक शुक्ला , पूर्व नापा अध्यक्ष जगमोहन सेंगर, अंकित प्रताप सिंह , कुंवारी शिवानी राठौर, पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह , जिला उपाध्यक्ष बासित अली, रघुराज रावत, वरिष्ठ छात्र नेता एनएसयूआई अमित सिंह, केके खंडेलवाल, पंडित नलिन शर्मा, ललित सेन, सीटू सरैया, पूर्व पार्षद पवन शर्मा, सूरज अवस्थी, शांतनु कुशवाह, मोहसिन खान ,भूपेंद्र सिकरवार आदि कांगे्रसजन मौजूद रहे।

Leave a Comment

क्या वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला सही है?
  • Add your answer