March 29, 2023 7:19 pm

धरहरकला स्थित श्री गणेश मंदिर पुरातात्विक स्थल का कलेक्टर ने किया अवलोकन

Traffictail

अनूपपुर। जिले के विकासखंड पुष्पराजगढ़ के पुरातात्विक स्थल गणेश आश्रम धरहरकला मे विश्व धरोहर सप्ताह के तहत जिला पुरातत्व एवं पर्यटन, संस्कृति परिषद अनूपपुर, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यशाला के पश्चात धरहरकला गणेश आश्रम स्थित पुरातात्विक स्थल का कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर श्री प्रकाश मणि त्रिपाठी द्वारा अवलोकन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, विश्वविद्यालय के संबंधित अधिकारी, विद्यार्थी, ग्रामवासी व युवाजन उपस्थित थे।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग के प्रमुख प्रोफेसर आलोक श्रोत्रीय ने श्री गणेश मंदिर एवं परिसर में स्थित पुरातात्विक धरोहर के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

Leave a Comment

क्या वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला सही है?