पंचायत महोत्सव पर लाइब्रेरी भवन और प्राथमिक पाठशाला भवन का हुआ लोकार्पण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महारानी दुर्गावती जयंती शुभ अवसर पर लाइब्रेरी भवन का लोकार्पण के साथ -प्राथमिक पाठशाला भवन के लोकार्पण का संपन्न हुआ एवं पंचायत महोत्सव

श्रीमती सुभद्रा बाई पति पुन्नू सिंह धुर्वे जी ने लाइब्रेरी पुस्तकालय भवन निर्माण के अपनी जमीन दान दिया

घुलघुली /उमरिया। देवलाल सिंह।  जिले के जनपद पंचायत करकेली के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कनेरी में आज *पंचायत महोत्सव 2026* का भव्य और ऐतिहासिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। महारानी दुर्गावती जयंती के इस शुभ अवसर पर ग्रामवासियों को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात देते हुए *रानी दुर्गावती लाइब्रेरी का शुभारंभ और नवीन प्राथमिक पाठशाला भवन का भव्य लोकार्पण* किया गया। यह पूरा कार्यक्रम ‘शिक्षा एवं समाज में युवाओं का कर्तव्य एवं योगदान’ विषय पर केंद्रित था।

पूजा-अर्चना के साथ हुआ भव्य शुभारंभ
महोत्सव की शुरुआत मुख्य अतिथि बांधवगढ़ क्षेत्र 89 के माननीय विधायक *श्री शिवनारायण सिंह जी (लल्लू भैया)* की गरिमामयी उपस्थिति में हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ वीरांगना महारानी दुर्गावती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना किया गया। अतिथियों द्वारा पारंपरिक रूप से अगरबत्ती जलाकर और पुष्प , हल्दी, चावल अर्पित कर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद नवनिर्मित भवन और लाइब्रेरी की पट्टिका का अनावरण किया गया। तत्पश्चात प्राथमिक पाठशाला का लोकार्पण किया गया, इसके अशोक का पौधा का वृक्षारोपण किया गया, तत्पश्चात मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि विधायक जी ने कहा कि ,नई लाइब्रेरी खुलने से गांव के युवाओं और बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने और आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे महारानी दुर्गावती के साहस व देशप्रेम से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में बढ़-चढ़कर अपनी जिम्मेदारी निभाएं, वही *कार्यक्रम के दौरान नृत्य, कर्मा,शैलारीना का कार्यक्रम आयोजन किया गया जो बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति दी जो सराहनीय रहा, काफी देर तक चलता रहा।

वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और विशिष्ट अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस भव्य समारोह में क्षेत्र के कई गौरवशाली जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए, *माननीय मीना कैलाश सिंह जी*, जनपद सदस्य भुपेंद्र सिंह,आजाक पाली ब्लाक अध्यक्ष बन्नी सिंह परस्ते,मलिया गुड़ा सरपंच लोकनाथ सिंह, कृष्ण पाल सिंह ,दुलहरी सरपंच पुरुषोत्तम सिंह,पंचम सिंह,तिलक धारी सिंह,प्रदीप गुप्ता,प्रेम सिंह समाज सेवी,सुरज बली सिंह,धूप सिंह, रुप नारायण सिंह, सरपंच चरगवां उदय भान सिंह, मातृशक्ति बुजुर्ग गण एवं नन्हे मुन्हे बच्चे भारी संख्या में उपस्थित रहे।

*शिक्षा और विकास पर अतिथियों का उद्बोधन*
ग्राम पंचायत सिंहपुर की सरपंच *श्रीमती श्याम बाई छत्रपाल सिंह* जी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में अतिथियों ने अपने उद्बोधन में शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया। मुख्य अतिथि विधायक शिवनारायण सिंह जी, ने कहा की नई लाइब्रेरी खुलने से गांव के युवाओं और बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने और आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा। उन्होंने युवाओं से आवाहन किया कि वह महारानी दुर्गावती के साहस व देश प्रेम से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में बढ़-चढ़ कर अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
*ग्रामीणों में हर्ष का माहौल*
प्राथमिक पाठशाला भवन परिसर में आयोजित इस दोहरे उत्सव को लेकर स्थानिक ग्रामीण और बच्चों में भारी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन ग्राम पंचायत सिंहपुर जनपद पंचायत करकेली जिला उमरिया मध्य प्रदेश के समस्त पदाधिकारी द्वारा पधारे सभी अतिथियों का माला एवं हल्दी,चावल कलश जलाकर गर्म जोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के सफल समापन पर आयोजक मंडल ने सभी नागरिकों शासकीय अमला नौरोजाबा थाना प्रभारी बालेन्द्र शर्मा जी निर्देशन पुलिस टीम के सहयोगियों का सरपंच श्रीमती श्याम बाई छत्रपाल सिंह ने हृदय से आभार व्यक्त किया , कार्यक्रम के समापन के बाद भंडारे की व्यवस्था की गई थी, वही आए हुए अतिथियों एवं ग्रामीण जन साथ में बैठे कर भंडारे का महाप्रसाद ग्रहण किया।।